gold
मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence) (डीआरआई) ने गोल्ड स्मगलिंग रैकेट (gold smuggling racket) का भंडाफोड करते हुये गैंग के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। डीआरआई (DRI) ने आरोपियों से 10.5 करोड़ रुपये कीमत के 16 किलो गोल्ड, 6 किलो सिल्वर और 2.65 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। खास बात यह है कि संदिग्ध मास्टरमाइंड ने सबूतों से छुटकारा पाने के लिये गिरफ्तारी से पहले कुछ गोल्ड बार और सेलफोन्स अपनी 14वीं मंजिल के फ्लैट से फेंके जबकि महिला आरोपी को डीआरआई अधिकारियों ने कार से छह घंटे पीछा कर गिरफ्तार किया है।
डीआरआई ने खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, एक इंटरनैशनल स्मगलिंग रैकेट विदेश से
गोल्ड स्मगलिंग कर यहां लाकर ग्रे मार्केट में बेचने का काम कर रहा था। इस गैंग का मास्टर माइंड समीर बाटावाला है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बाटावाला अपने कैरियर्स के जरिये दुबई से यहां स्मगलिंग के जरिये गोल्ड लाता था और इसके लिये अपने साथियों को 2 हजार रुपये का कमीशन दिया करता था। समीर की पत्नी जोई किट्टी भी इस धंधे में उसके साथ शामिल थी। जोई विलेपार्ले में रहती है और पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में छह घंटे की मशक्कत करनी पड़ी थी। जोई ने 25 लाख नकदी और 6 किलो सिल्वर अपने फार्महाउस से निकालकर अपने एक दोस्त के घर छिपा दिया था। हालांकि अधिकारियो ने बाद में यह सारा माल भी बरामद कर लिया। जोई ने इसी तरह 70 लाख की रकम गोरेगांव में अपनी बहन के घर में छिपाकर रखी थी। उसे साल 2017 में गिरफ्तार भी किया गया था।
Editorial

Editorial

Next Story