sangrahlay
जोधपुर (कासं)। राजस्थान (Rajasthan) में महिला दिवस (Womens Day) के मौके पर राजकीय संग्रहालय (State Museum) में निशुल्क प्रवेश रखा गया। इसको लेकर जोधपुर (Jodhapur) के भी दो राजकीय संग्रहालय में महिलाओं की खासी भीड़ नजर आई। यहां पर प्रवेश फ्री होने की वजह से बड़ी संख्या में जोधपुर शहर से महिलाएं पहुंची। पुरातत्व और संग्रहालय संग्रहालय और स्मारकों में महिला और विभाग जोधपुर वृत के अधीक्षक इमरान अली ने बताया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण (women empowerment) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज प्रदेश के सभी राजकीय बालिकाओं को निशुल्क प्रवेश दिया गया। जोधपुर शहर के भी दो राजकीय संग्रहालय उम्मेद उद्यान और मंडोर उद्यान में महिला और बालिकाओं के लिए सुबह 9.45 बजे से प्रवेश निःशुल्क रहा। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची।
यहां पर संग्रहालय की टीम ने उन्हें पूरा संपदाओं और पुराने जमाने की पेंटिंग सहित विभिन्न सामग्रियों के बारे में जानकारी दी। विभाग की टीम ने महिलाओं को 15 और 16वीं शताब्दी के नक्शे, सिक्कों, मूर्तियों, उस समय राजा महाराजाओं की ओर से पहने जाने वाले वेशभूषा शिलालेखों आदि के बारे में जानकारी दी।
Next Story