✕
डिवाइडर से टकराई कार, चार घायल
By EditorialPublished on
Car accident - पाली - गोमती चौराहे (Pali - Gomti Chauraha) पर स्टेट हाइवे मार्ग (State Highway) के खारड़ा- नाडोल (Kharda - Nadol) के बीच एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर (divider) से टकरा गई।

x

Car accident पाली (प्रा.सं.)। पाली - गोमती चौराहे (Pali - Gomti Chauraha) पर स्टेट हाइवे मार्ग (State Highway) के खारड़ा- नाडोल (Kharda - Nadol) के बीच एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर (divider) से टकरा गई। हादसे में कार में सवार चार जने घायल हो गए। जानकारी के अनुसार खारड़ा निवासी गोविंद पुत्र देवाराम, प्रकाश पुत्र पन्नालाल, नाडोल निवासी कमलेश पुत्र जगदीश व घाणेराव निवासी प्रमोद पुत्र उमाराम खारड़ा गांव से नाडोल में एक शादी समारोह भाग लेने जा रहे थे। इस बीच खारड़ा - नाडोल के बीच डिवाइडर से कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिससे चारों घायल हो गए। दो की हालात गंभीर होने पर पाली रैफर किया।
Next Story
Related News
X

