anil kapoor did malabar gold end diamonds rajasthans first store inauguration - Pratahkal
जयपुर (का.सं.)। ज्वेलरी ब्रांड मलाबार गोल्ड (Jewelery Brand Malabar Gold) एंड डायमंड्स ने जयपुर, राजस्थान में अपना पहला स्टोर खोला है. बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर वे हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने इस शानदार स्टोर का उद्घाटन किया।
मार्च में 10 और स्टोर की शुरुआत के साथ, मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के कुल स्टोर की संख्या 350 तक पहुंच जाएगी. ब्रांड की मौजूदगी भारत, मध्य पूर्व, सुदूर पूर्व, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और बांग्लादेश तक है. कंपनी की आठ देशों में 14 थोक इकाइयां, पांच देशों में 15 मैन्यूफैक्चरिंग इकाइयां और 25 से ज्यादा विशेष ब्रांड संग्रह हैं. दुनिया के 26 देशों में कंपनी के 22,000 कर्मचारी काम करते हैं जो विभिन्न भाषाओं में संवाद कर सकते हैं. ब्रांड के 100 देशों में 1.5 करोड़ से ज्यादा संतुष्ट ग्राहक हैं. मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स देशभर में सोने की एकसमान कीमत से जुड़ी नीति का पालन करता है और इसके जरिए ब्रांड अपना निरपेक्ष और अनूठा रुख सुनिश्चित करता है. ब्रांड को डेलॉयट लग्जरी गुड्स रैंकिंग में दुनियाभर में 19वां स्थान मिला है।
इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एमपी अहमद ने कहा, राजस्थान, जयपुर में पहले स्टोर की शुरुआत हमारे लिए काफी गर्व का अवसर है. हमें इस बात की खुशी है कि हम विभिन्न विश्वसनीय स्रोतों से जिम्मेदारी के साथ और सतत रूप से सोना प्राप्त करते हैं।
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स स्टोर शानदार इंटीरियर के साथ शादी-विवाह की खरीदारी के लिए अलग क्षेत्र, प्रीमियम ग्राहकों के लिए विशेष सुविधाओं वाले लाउंज, हीरे के विशेषज्ञों सहित ग्राहकों की सुविधा के लिए पेशकश करते हैं. गहनों को पसंद करने वाले लोगों और ऐसे ही ग्राहकों को देखते हुए मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स राजस्थान की अनूठी संस्कृति में गोते लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
बहुमूल्य रत्न, पोल्की, हीरे और सोने गहनों के साथ-साथ राजस्थान के अनूठे सौंदर्य को दिखाने वाले आभूषण यहां की खासियत हैं. ग्राहकों को ब्राइडल ज्वेलरी का एक व्यापक रेंज मिलेगा जिनमें खास मौकों पर पहने जाने वाले आभूषण एवं हर दिन पहने जाने वाले गहने शामिल होंगे. जयपुर स्टोर में माइन, एरा, डिवाइन, एथनिक्स, प्रीसिया और विराज जैसे 25 से अधिक खास ब्रांड के सोने, हीरे, कीमती रत्न, पोल्की, प्लैटिनम और अन्य धातुओं के आकर्षक एवं शानदार डिजाइन वाले गहनों के एक विस्तृत कलेक्शन का प्रदर्शन किया जाएगा।
Editorial

Editorial

Next Story