International Women's Day
International Women's Day जोधपुर (कास)। राजकीय महिला आई. टी. आई. जोधपुर (ITI Jodhpur) परिसर के सभाकक्ष में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय केंद्रीय संचार ब्यूरो, जोधपुर द्वारा 'अंतराष्ट्रीय महिला दिवस" के उपलक्ष पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर महिला आईटीआई के सहायक निदेशक दिनेश कुमार गौड़ ने कहा कि महिलाएं आज समाज का अहम हिस्सा है, वहीं बदलते वक्त के साथ महिलाएं आज राष्ट्र निर्माण में भी अपना अहम योगदान दे रही है। चाहे खेलजगत हो या राजनीति का हर क्षेत्र में महिलाओं का परचम बुलंद है।
गौड़ ने बताया कि पूरे विश्व में नारी ने अपने आप को साबित किया है। नारी किसी भी क्षेत्र में किसी से भी कम नहीं है। आज वो हर जगह पुरूषो से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, जोधपुर के के. आर. सोनी ने "अंतराष्ट्रीय महिला दिवस" के उपलक्ष पर आयोजित विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए बताया कि हमें सामाजिक रूढ़िवादी सोच से बाहर निकलकर अपनी मानसिकता में बदलाव के साथ महिलाओं का पारिवारिक, सामाजिक और वित्तीय सशक्तीकरण करना होगा, महिलाओं की प्रगति को बढ़ाकर ही कोई समाज और देश प्रगति कर सकता है।
साथ ही केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं- महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओं बेटी पढाओं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना इत्यादि के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर विभाग द्वारा फलैक्स फोटो-प्रदर्शनी, मौखिक प्रश्नोत्तरी और राजकीय महिला आई. टी. आई. जोधपुर की छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के माध्यम महिला सशक्तिकरण पर संदेश दिया। इस अवसर पर विभाग द्वारा एक भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित कर सफल प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरूस्कृत कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में घटता हुआ लिंगानुपात एवं बेटी के जन्म एवं जीवन की सुरक्षा पर बेटी बचाओं बेटी पढाओं की शपथ भी दिलवाई गयी। इस अवसर पर राजकीय महिला आई. टी. आई. जोधपुर के नरेन्द्र कुमार गौड़, वरिष्ठ अनुदेशक, राजेन्द्र निरवाण, समूह अनुदेशक के साथ सभी कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Editorial

Editorial

Next Story