Ujjwala Yojana
नई दिल्ली (एजेंसी)। आगामी लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) से पहले मोदी सरकार (Modi Sarkar) ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने प्र.म. उज्ज्वला योजना (P.M. Ujjwala Yojana) के तहत दी जाने वाली सब्सिडी (subsidy) की समय सीमा को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उज्जवला योजना के तहत दी जाने वाली 300 रूपये की सब्सिडी की समय सीमा को 31 मार्च 2025 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि योजना के 10.27 लाभार्थियों को सीधे उनके खातों में सब्सिडी मिलेगी। 2024-25 के लिए कुल खर्च 12,000 करोड़ रूपये होगा।
Editorial

Editorial

Next Story