✕
हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई
By EditorialPublished on
डीग (प्रा.सं.)। डीग जिले के नरेना गांव निवासी इंडियन नेवी में ऑफिसर पद पर कार्यरत अमित हैलीकॉप्टर से डीग जिले के गांव नरेना के बाहर खेतों में बनाए गए हेलीपैड पर जैसे ही अपनी दुल्हनिया को लेकर उतरा तो उसका सपना साकार हो गया दूल्हे अमित ने बताया

x

डीग (प्रा.सं.)। डीग जिले के नरेना गांव निवासी इंडियन नेवी में ऑफिसर पद पर कार्यरत अमित हैलीकॉप्टर से डीग जिले के गांव नरेना के बाहर खेतों में बनाए गए हेलीपैड पर जैसे ही अपनी दुल्हनिया को लेकर उतरा तो उसका सपना साकार हो गया दूल्हे अमित ने बताया कि उसका सपना था की शादी के बाद अपनी दुल्हनिया को हेलीकॉप्टर से विदा करवा कर लाएगा जिसे आज उसने पूरा कर दिया दूल्हे अमित ने बताया कि सपना साकार करने के लिए उसने हेलीकॉप्टर पर सात लाख रुपए खर्च किए ग्रामीणों ने बताया कि डीग जिले के नरेना गांव निवासी दशरथ सिंह पीटीआई के लड़के अमित जाट की बारात कल उत्तर प्रदेश के नौहझील थाना क्षेत्र के गांव नानकपुर गई थी आज दूल्हा अमित अपनी दुल्हन सुधा को हेलीकॉप्टर से विदा करा कर लाया है पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई मौके पर अग्निशमन की गाड़ी व एंबुलेंस भी तैनात की गई थी यह शादी डीग जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है इस मौके पर विज्जो पहलवान, खोह थाना अधिकारी विशंभर दयाल मौजूद रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
