✕
सारा तेंदुलकर की फोटो देखते ही छू-मंतर हुआ फैंस का कंफ्यूजन
By EditorialPublished on
सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) और शुभमन गिल (Shubman Gill), दोनों ही लगातार चर्चा में बने रहते हैं। दोनों से जुड़ी खबरें आए दिन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रहती हैं।

x
सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) और शुभमन गिल (Shubman Gill), दोनों ही लगातार चर्चा में बने रहते हैं। दोनों से जुड़ी खबरें आए दिन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रहती हैं। बीते दिनों खबरें छाई रहीं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। फिलहाल आज तक दोनों ने ही इस मामले पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। विश्व कप 2023 के दौरान इस चर्चा को खूब हवा भी मिली थी। अब एक बार फिर दोनों के रिलेशनशिप की बात सामने आ रही हैं और इस बार लोगों को सारा तेंदुलकर की एक फोटो से हिंट मिला है। इस फोटो को देखते ही फैंस का रिलेशनशिप को लेकर कंफ्यूजन छू-मंतर हो गया है। अब आखिरी सारा तेंदुलकर की इस तस्वीर में ऐसा क्या दिखा कि फैंस डॉट्स को कनेक्ट करने लगे हैं। दरअसल, बीते दिनों सारा तेंदुलकर अपने परिवार के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन्स का हिस्सा बनने जामनगर पहुंची थीं। तीन दिनों तक चले इस इवेंट के आखिरी दिन मेला थीम कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इसके लिए सारा तेंदुलकर ने लाल लहंगा पहनकर तस्वीरें क्लिक कराईं। इनमें से एक तस्वीर में लोगों को सारा के साथ एक
पेट डॉग नजर आया, जिसे देखते ही लोगों का शक और गहरा हो गया। लोगों का कहना है कि ये तो शुभमन गिल का कुत्ता है। अब इसकी क्या वजह है और लोगों को ये कैसे पता चला वो भी हम आपको बताते हैं। कुछ वक्त पहले शुभमन गिल ने भी एक तस्वीर पोस्ट की थी। 15 जुलाई 2022 को पोस्ट की गई इस तस्वीर में उनके साथ भी ऐसा ही पेट डॉग नजर आया था जो सारा तेंदुलकर के साथ दिख रहा है। ऐसे में अब लोगों का कहना है कि सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल की तस्वीर में नजर आ रहा कुत्ता एक ही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
