✕
राहुल के 5 वादे, 30 लाख सरकारी नौकरी, कॉलेज के बाद सबको एक लाख
By EditorialPublished on
कांग्रेस (Congress)के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) से पहले बड़ा दांव चल दिया है। युवा वोटर्स को साधने के लिए उन्होंने मंच से कई बड़े वादे किए हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि यदि देश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो 30 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके आलावा उन्होंने कॉलेज खत्म होने के बाद एक लाख रूपए वाली अप्रेंटिसशिप (apprenticeship) देने की भी घोषणा की है। उन्होंने युवा न्याय का ऐलान करते हुए पांच वादे किए हैं।

x
कार्यालय संवाददाता बांसवाड़ा। कांग्रेस (Congress)के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) से पहले बड़ा दांव चल दिया है। युवा वोटर्स को साधने के लिए उन्होंने मंच से कई बड़े वादे किए हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि यदि देश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो 30 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके आलावा उन्होंने कॉलेज खत्म होने के बाद एक लाख रूपए वाली अप्रेंटिसशिप (apprenticeship) देने की भी घोषणा की है। उन्होंने युवा न्याय का ऐलान करते हुए पांच वादे किए हैं।
मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) पर निकले राहुल गांधी ने गुरुवार को राजस्थान (Rajasthan) के बांसवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा, हिन्दुस्तान में 30 लाख सरकारी रिक्तियां हैं। मोदी जी इनको भरवाते नहीं हैं। भाजपा (BJP) इनको भरती नहीं है। सरकार में आने के बाद हमारा पहला काम होगा कि 90 पर्सेट को 30 लाख नौकरियां हम देंगे।
राहुल गांधी ने दूसरे वादे के तहत कहा कि देश में हर ग्रैजुएट को एक लाख रूपए वाला एक अधिकार दिया जाएगा । उन्होंने हर युवा को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देने की बात कही। उन्होंने कहा, हम मनरेगा लाए थे जिससे लाखों लोगों को फायदा हुआ, हमने रोजगार का अधिकार दिया था। वैसे ही हम भारत के सभी युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देने जा रहे हैं। ये हर ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर को मिलेगा। कॉलेज के तुरंत बाद हर युचा को 1 साल के लिए अप्रेंटिसशिप देगा और उसे 1 लाख रूपए दिए जाएंगे और ये अधिकार होगा। राजस्थान के साथ देश के कई राज्यों में बड़ा मुद्दा बन चुके पेपर लीक पर भी राहुल गांधी ने वादा किया। उन्होंने पेपर लीक से मुक्ति के लिए सख्त कानून बनाने की बात कहते हुए कहा कि करोड़ों युवाओं का भविष्य खराब होने से रोका जाएगा। राहुल ने कहा, हम एक नया कानून लाएंगे, पेपर लीक के खिलाफ जिसमें हम परीक्षा दिलवाने का तरीका बदलेंगे। एग्जाम जो प्राइवेट कंपनियों को आउटसोर्स कर दिया जाता है, वह नहीं होगा। एग्जाम सरकारी संस्था करेगी। यदि पेपर लीक हो गया तो कानूनी कार्रवाई ऐसी होगी कि दूसरी बार नहीं होने वाला।

Editorial
Next Story
Related News
X
