बॉलीवुड (Bollywood) की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हर दिन नई लाइफ अपडेट के साथ ही कंगना रनौत राजनीतिक और गैर राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात दर्शकों के सामने रखती है। कंगना का स्टाइल भी बाकी बॉलीवुड एक्ट्रेस से काफी अलग है।

Kangna Ranaut in Pink Saree and Anupam Kher - Pratahkal
बॉलीवुड (Bollywood) की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हर दिन नई लाइफ अपडेट के साथ ही कंगना रनौत राजनीतिक और गैर राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात दर्शकों के सामने रखती है। कंगना का स्टाइल भी बाकी बॉलीवुड एक्ट्रेस से काफी अलग है।
कंगना हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं और यही बात है कि वो अनुपम खेर से भी अच्छी बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों ही 'इमरजेंसी' में एक साथ काम कर रहे हैं। अनुपम खेर के जन्मदिन के मौके पर कंगना ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। कंगना ने कंगना के बीडियो पर कमेंट कर के उनकी तारीफ की है, जिसका जवाब भी अनुपम ने स्पेशल अंदाज में ही किया है। फिल्म 'तेजस' में नजर आने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा कि सभी 'सेक्सी' लोग मार्च के महीने में पैदा होते हैं। अनुभवी एक्टर अनुपम खेर अपना जन्मदिन 7 मार्च को मनाते हैं।

कंगना का वर्कफ्रंट

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो बो जी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे विवादास्पद मुद्दे को मेगा बजट चित्रण के रूप में पेश किया गया है। इस फिल्म में पहली महिला प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की जनीं को कंगना रनौत दिखाती नजर आएंगी ।
फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी हैं। फिल्म की पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं। यह फिल्म पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। 'इमरजेंसी' कंगना की पहली एकल निर्देशित फिल्म है।
Editorial

Editorial

Next Story