International Conference
उदयपुर (वि) । पेसिफिक यूनिवर्सिटी (Pacific University) उदयपुर (Udaipur), हंसराज कॉलेज - दिल्ली विश्वविद्यालय (Hansraj college - Delhi University), मेयो क्लिनिक अमेरिका (Mayo Clinic USA), हिट्रोकेम इनोटेक प्रा. लि. तथा पेसिफिक मेडिकल विवि उदयपुर की ओर से एकीकृत रसायन विज्ञान (Chemistry), बायोलॉजी (Biology) और ट्रांसलेशनल मेडिसिन (Translational Medicine) पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस (International Conference) का आयोजन किया जा रहा है। 8, 9 और 10 मार्च को कांफ्रेंस में भाग लेने 150 से अधिक विदेशी तथा 600 से अधिक भारतीय शिक्षाविद, शोधकर्त्ता और वैज्ञानिक आएंगे।
चेयरपर्सन राहुल अग्रवाल ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में अमेरिका, ब्राजील, रूस, हंगरी, जर्मनी, फ्रांस, चेक गणराज्य, साउथ अफ्रीका, सिंगापुर, घाना और मलेशिया से विभिन्न शिक्षाविद, वैज्ञानिक, चिकित्सक, फार्मासिस्ट एवं शोधकर्ता आकर अपने शोध पत्रों को प्रस्तुत करेंगे। कॉन्फ्रेंस में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी शोधकर्ताओं को प्रोत्साहित करेंगे। इस अवसर 7 मार्च को प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों ने प्रभावी प्रस्तुतीकरण तथा बायोलॉजी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग की जानकारी दी। इस कॉन्फ्रेंस के दौरान पेसिफिक यूनिवर्सिटी उदयपुर तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के बीच में मेमोरेंडम आफ अंडरस्टेंडिंग ( समझौता हस्ताक्षर ) पर हस्ताक्षर होंगे जिसके तहत पेसिफिक विश्वविद्यालय तथा डीयू के विद्यार्थी भविष्य में कई साझा अकादमिक आयोजन करेंगे।
कई कॉन्फ्रेंस व सेमिनार के माध्यम से दोनों यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों व विद्यार्थियों को उच्च अकादमिक लाभ होगा और शोध की गुणवत्ता का स्तर बढ़ेगा। पेसिफिक विवि तथा यूनिवर्सिटी ऑफ डेबरीसेन हंगरी के बीच लेटर आफ इंटेंट पर भी हस्ताक्षर होंगे। इसके तहत दोनों विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी तथा फैकेल्टी एक दूसरे के यहां जाकर अपने अनुभव अर्जित करेंगे। उद्घाटन 8 मार्च को मुख्य अतिथि दिल्ली वि.वि. के डीन ऑफ कॉलेजेस प्रो. बलराम पाणी करेंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर युनेस्को एम. जी. आई.पी. के चेयरमेन प्रो. बी.पी.शर्मा, विषिष्ट अतिथि हंसराज कॉलेज दिल्ली की प्रिंसिपल प्रो. रमा तथा सिंगापुर एम.आई.टी. के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर प्रो. जूलियन लेसकर शोधार्थियों को संबोधित करेंगे। कॉन्फ्रेंस कन्वीनर डॉ. बृजेश राठी ने कहा कि प्रतिदिन तीन तकनीकी सत्रों का आयोजन होगा। प्रोफेसर राठी ने बताया कि मेयो क्लीनिक फ्लोरिंडा यूएसए के इम्यूनोलॉजी विभाग के प्रो. रवि दुर्वासूला और डॉ. प्रकाश लॉन्ग कॉविड-19 सिंड्रोम पर विशेष व्याख्यान देंगे। पेसिफिक ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सी.ई.ओ. शरद कोठारी के अनुसार नेचुरल एंटीबायोटिक पर किए गए समसामयिक शोध कार्यों पर चर्चा होगी, न्यूरो केमिस्ट्री में आधुनिक शोध एवं नवाचार पर विचार गोष्ठी होगी। कोविड के उपरांत इम्यून सिस्टम में हुए परिवर्तनों पर भी विचार मंथन होगा। पेसिफिक विविके प्रेसिडेंट प्रोफेसर के. के. दवे ने बताया कि मुख्य उद्देश्य नई औषधियों और रेडियोफार्मास्यूटिकल्स के खोज और विकास में अग्रसर होना है, जिससे संक्रामक रोगों, स्नायु विकारों और कैंसर के उपचार में सहायता मिले। डीन पीजी स्टडीज प्रो. हेमंत कोठारी ने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान एस. रावत इस कांफ्रेंस में पार्किंसन रोग तथा उसके निदान संबंधी नवीन शोध कार्यों पर विचार प्रस्तुत करेंगे।
Editorial

Editorial

Next Story