✕
लिटरेचर फेस्टिवल एमबीएम यूनिवर्सिटी अव्वल
By EditorialPublished on
एमबीएम यूनिवर्सिटी (MBM University) के छात्रों ने आईआईटी (IIT) द्वारा आयोजित लिटरेचर फेस्टिवल (Literature Festival) 'आफताब' में पहला स्थान हासिल किया।

x

Jodhpur जोधपुर (कासं )। एमबीएम यूनिवर्सिटी (MBM University) के छात्रों ने आईआईटी (IIT) द्वारा आयोजित लिटरेचर फेस्टिवल (Literature Festival) 'आफताब' में पहला स्थान हासिल किया। यूनिवर्सिटी के जन संपर्क अधिकारी आर्किटेक्ट कमलेश कुम्हार ने बताया की आईआईटी जोधपुर द्वारा आयोजित फेस्टिवल 'आफताब' में यूनिवर्सिटी के सेकेंड ईयर ECC ब्रांच की छात्रा अंजलि माहेश्वरी, थर्ड ईयर ECC ब्रांच की छात्रा हर्षिता लीला व लास्ट ईयर की IT ब्रांच के छात्र वैभव अग्रवाल ने हिंदी कहानी लेखन प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ये रहे परिणामः अंग्रेजी कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष सिविल ब्रांच की छात्रा ओजस्वी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।और फाइनल ईयर, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ब्रांच के छात्र वैभव अग्रवाल ने हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैभव इससे पहले IIT रुड़की, IIT दिल्ली, Red FM व हिन्दी ग्रंथ अकादमी जैसे प्रतिष्ठित मंचों से कविता पाठ कर चुके हैं। गौरतलब है कि ये सभी विद्यार्थी यूनिवर्सिटी के इनोवेशन एवं क्रिएटिविटी क्लब की साहित्यिक शाखा 'अलंकार' के सदस्य हैं। आफताब में जोधपुर के अन्य कॉलेज जैसे AIIMS, NIFT, मेडिकल कॉलेज आदि के बच्चों ने भी भाग लिया था। बच्चों के ओवरऑल डेवलपमेंट के लिए यूनिवर्सिटी में इस प्रकार के अनेक क्लब संचालित हैं जिसमें विद्यार्थी अपनी रेगुलर पढ़ाई के बाद समय निकालकर इस तरह की ऐक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियों में भाग लेते हैं और साहित्य, संगीत, नृत्य, वाद विवाद, थिएटर, चित्रकला, फोटोग्राफी आदि विषयों पर नियमित रूप से चर्चा करते हैं। स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो अजय शर्मा और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो अरविंद वर्मा ने बधाई दी ।

Editorial
Next Story
Related News
X
