Janhvi's boyfriend Shikhar Paharia shared a romantic photo on Janhvi's birthday - Pratahkal
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के लिए 6 मार्च 27वां बर्थ डे था। ऐसे में उन्हें फैस से लेकर फिल्म फ्रैटर्निटी के लोगों से ढेर सारी विशेज मिली। मगर उन्हें सबसे स्पेशल विश रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने दी है। जाहनवी कपूर के बर्थ डे पर उनके कुछ बड़े अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में से एक से अनाउंसमेंट हुई है। इसी के साथ फिल्म 'देवरा' से उनका नया पोस्टर भी सामने आया है। एक के बाद एक सरप्राइज रिसीव की जाहनवी को रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया से स्पेशल वे में बर्थ डे विशेज मिली है। शिखर ने जाहनवी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।
शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर की डेटिंग की खबरें लंबे समय से सामने आ रही हैं। हालांकि, दोनों ने कभी इस पर ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है, लेकिन सामने आई इस फोटो ने इनके रिलेशन की खबरों को तूल जरूर दी है। शिखर ने जाह्नवी के साथ एफिल टावर सामने क्लिक कराई फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में शिखर ने जाहनवी के कंधे पर हाथ रखा है। दोनों एफिल टावर को देखते हुए एक दूसरे की बांहों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि जाहनवी और शिखर को कई बार पब्लिक प्लेटफॉर्म पर साथ देखा गया है। उनके साथ मंदिर के दर्शन करने से लेकर अंबानी परिवार के किसी फंक्शन को अटेंड करने तक, शिखर और जाह्नवी कई बार साथ देखे गए है। जाहनवी ने 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में शिखर को लेकर पहली बार खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि शिखर सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए दोस्त की तरह हैं। जाहनवी ने ये भी बताया था कि उनके स्पीड डायल पर शिखर पहाड़िया का
नंबर है।
Editorial

Editorial

Next Story