terapanth mahilamandal
मुंबई। तेरापंथ महिला मंडल (Terapanth Mahila Mandal) डोंबिवली (Dombivali) द्वारा नाज़ुक सा रिश्ता ननद भाभी का (delicate relationship between sister-in-law and sister-in-law) कार्यशाला आयोजित की गई। रेखा कच्छारा ने आपसी सामंजस्य, समन्वय व मैत्री कैसे बढ़े, यह बताया। मंडल अध्यक्ष सीमा कोठारी ने स्वागत किया। नवनियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। कैंसर जागरूकता अभियान (cancer awareness campaign) कैंप में डा. अनिल हेरूर का परिचय मंडल उपाध्यक्ष दीपिका बड़ाला ने दिया। उन्होंने कहा कि कैंसर से डरना नहीं बल्कि लड़ना चाहिए। ननद भाभी का समन्वय आपसी मधुरता की डोर को करे मजबूत पर ननद व रोबोट बनी भाभी ने संचालन किया। 13 जोड़ियों ने ननद भाभी का परिचय कविता के माध्यम से दिया। जूली मेहता की उपस्थिति रही। संचालन मंत्री अनिता धाकड़ और आभार ज्ञापन सहमंत्री रीना हिंगड़ ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story