ROJA
अजमेर (एजेंसी)। राजस्थान (Rajasthan) में ख्वाजा (Khwaja) की नगरी में अगर 11 मार्च को चांद (moon) दिखाई देता है तो इसके अगले दिन से 12 मार्च से रमजान (Ramadan) का पहला रोजा शुरू होगा। रमजान का माह शुरू होते ही मुसलमानों के बीच अलग ही उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिलता है जोकि पूरे एक महीने यानी ईद तक होता है।
दरगाह कमेटी के अधीन हिलाल कमेटी की बैठक 11 मार्च की शाम अजमेर (Ajmer) में होगी और चांद के दीदार होने पर रमजान के महीने का विधिवत एलान करेगी। चांद दिखाई देने की स्थिति में पहला रोजा 12 मार्च को होगा। इस्लाम (Islam) में ईशा की नमाज के बाद तरावीह पढ़ेंगे और रोजा (Roza) रखेंगे। अगर 11 मार्च को चांद नहीं दिखा, तो तरावीह 12 मार्च रात से होकर पहला रोजा 13 मार्च से माना जायेगा।
Next Story