chori
मुंबई। मालाड (Malad) में एक इमिटेशन जूलरी (imitation jewelery) कारोबारी के घर सेंधमारी का मामला प्रकाश में आया है। अज्ञात शख्स ने फ्लैट में घुसकर करीब नौ लाख रुपये का माल चुरा लिया। इसमें पंद्रह हजार रुपये नकदी, बैंक के एटीएम कार्ड और सोना शामिल है। इस मामले में मालाड पुलिस ने सेंधमारी का मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नरेश प्रजापति मालाड के सन्मान अपार्टमेंट में रहते हैं। उनका इमिटेशन जूलरी के साथ ही डायमंड पॉलिशिंग (diamond polishing) का कारोबार है। वे अपने बेटे के साथ अपने कारखाने गये थे। इसके बाद उनके घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान ताला तोड़कर उनके घर में घुसकर नौ लाख रुपये का माल किसी ने चुरा लिया। शाम को जब जूलर घर लौटे तो उन्हें इस सेंधमारी (burglary) का पता चला। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
Next Story