BSF
जोधपुर (कासं ) । सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) राजस्थान फ्रंटियर, के नव पदस्थ आईजी मकरंद देउस्कर (IG Makarand Deuskar) ने निवर्तमान आईजी पुनीत रस्तोगी के स्थान पर पदभार संभाला है। मकरंद देउस्कर, भारतीय पुलिस सेवा 1997 बैच मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी है। उन्होंने अपनी शिक्षा भोपाल (Bhopal) और मुंबई (Mumbai) में पूरी की। मकरंद देउस्कर, सीमा सुरक्षा बल में 5 साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर आए हैं। सीमा सुरक्षा बल में आने से पहले मकरंद, आईजी (आई.एन.टी), आईजी (लॉ एण्ड ऑर्डर) और इंदौर पुलिस में पुलिस आयुक्त के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।
उन्होंने कहा- सीमा सुरक्षा बल देश की प्रथम रक्षा पंक्ति के रूप में अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक (India-Pakistan) सीमा पर हर चुनौती का मुकाबला करने के लिए सदैव तत्पर एवं अग्रसर है। राजस्थान (Rajasthan) सीमांत से लगी श्रीगंगानगर से जैसलमेर तक की अंतर्राष्ट्रीय सीमा की निगरानी सतर्कता के साथ कर रही है।
Editorial

Editorial

Next Story