Patanjali Pratahkal
हरिद्वार। पतंजलि (Patanjali) द्वारा कोल्हू (oil mill) से निकाले सरसों के तेल (mustard oil) के ऊपर अनुसंधान किया गया, जिससे यह प्रमाणित हुआ कि परम्परागत लकड़ी के कोल्हू से निकाला हुआ सरसों का तेल कैंसर से बचाने के साथ-साथ कैंसर को ठीक करने में भी मदद करता है। रिसर्च जर्नल फूड केमिस्ट्री (Research Journal Food Chemistry) में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार कोल्हू से निकाले हुए सरसों के तेल में ऑउरेन्टियामाइड एसीटेट (aurantiamide acetate) नामक एन्टी कैंसर कम्पाउण्ड (anti cancer compound) पाया जाता है।
इस अनुसंधान को लेकर स्वामी रामदेव ने कहा कि यह अनुसंधान मात्र एक शोध न होकर भारतीय परंपरा का एक प्रत्यक्ष परिणाम है कि किस प्रकार हमारी दिनचर्या में उपयोग होने वाले विभिन्न कार्यकलाप, हमें भिन्न प्रकार के रोगों से लड़ने में सहयोगी थे। यह शोध इस बात की भी पुष्टि करता है कि विज्ञान का वास्तविक अर्थ बड़ी-बड़ी मशीनें ही नहीं अपितु साधारण सी प्रतीत होने वाली तकनीकें हैं जो लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में एक बड़ी भूमिका निभाएगी। कोल्हू से तेल निकालने की परम्परा न केवल वैज्ञानिक है अपितु यह प्रकृति की रक्षा, कुटीर उद्योग के माध्यम से अधिसंख्यक लोगों को रोजगार व गोवंश आधारित उद्योग को पुनर्स्थापित किया जा सकेगा।
Editorial

Editorial

Next Story