gold loan
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने सोमवार को वित्तीय कंपनी आईआईएफएल फाइनांस ( IIFL Finance) को गोल्ड लोन (Gold Loan) कारोबार के तहत कर्ज मंजूर करने या कर्ज बांटने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। आरबीआई (RBI) ने फर्म द्वारा नियमों के उल्लंघन किये जाने के चलते इस तरह की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
आरबीआई को सुपरविजन के दौरान अनियमितताओं की जानकारी मिली थी। इन अनियमितताओं के तहत कंपनी ने मंजूर सिक्युरिटी लिमिट से कहीं ज्यादा के कर्ज बांटे थे। इसके लिये जाहिर है कर्ज मंजूरी के समय गोल्ड के वजन और शुद्धता के बारे में जानकारी से छेडछाड़ की गई थी और गलत तरीके से गिरवी रखे जानेवाले गोल्ड को प्रमाणित किया था। पिछले कुछ महीनों में आरबीआई लगातार आईआईएफएल फाइनांस के प्रबंधन और ऑडिटर्स से इस बारे में जरूरी बातचीत और पड़ताल कर रही थी। कंपनी गोल्ड लोन के तहत कर्ज आवंटन की अपनी क्षमता के उच्चतम स्तर पर थी। निगरानी के तहत पाया गया कि कर्ज आवंटन में कम्पनी ने काफी अनियमिततापूर्ण कार्रवाई की है और पारदर्शिता का कोई खयाल नहीं रखा गया है। आरबीआई के मुताबिक, यह नियमों का सरासर उल्लंघन है।
Editorial

Editorial

Next Story