reward
मुंबई। रिवार्ड पाइंट (reward points) के चक्कर में एक शख्स को 1 लाख 88 हजार रुपये की चपत लग गई। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, मालाड (Malad) पश्चिम में शिकायतकर्ता निर्मल जैन (59) को एक्सिस बैंक के नाम से 9 हजार 850 रुपये के रिवार्ड प्वाइंट प्राप्त हुये थे। इसे हासिल करने की मोहलत समाप्त होने का मैसेज आने पर जैन ने रिवार्ड पॉइंट लेने के लिये दिये गये लिंक पर क्लिक कर दिया। क्लिक करते ही उनके खाते से लगभग 1 लाख 88 हजार रुपये निकल गये।
Next Story