✕
पंजाब में कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू गिरफ्तार
By EditorialPublished on
पंजाब (Panjab) की लुधियाना (Ludhiana) सीट से कांग्रेस (Congress) के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेजा गया है। उन्हें कुछ दिन पहले नगर निगम के ऑफिस में ताला जड़ने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

x
लुधियाना (एजेंसी)। पंजाब (Panjab) की लुधियाना (Ludhiana) सीट से कांग्रेस (Congress) के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेजा गया है। उन्हें कुछ दिन पहले नगर निगम के ऑफिस में ताला जड़ने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
उनके साथ पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर श्याम सुंदर मल्होत्रा, जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। कुछ दिन पहले नगर निगम के ऑफिस में ताला लगाया था। जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट तनिष्ठ गोयल की अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई आज होगी। अदालत ने बिट्टू, सुरिंदर डावर, श्याम सुंदर मल्होत्रा और संजय तलवार को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, जिला अध्यक्ष संजय तलवार पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर और श्याम सुंदर अरोड़ा को सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद जेल के लिए रवाना किया गया। वकीलों ने बिदू और अन्यों की गिरफ्तारी को गैर-कानूनी बताते हुए कहा कि बिट्टू को इस मामले की जांच में शामिल नहीं किया गया है इसलिए उन्हें जमानत दी जाए। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद उक्त चारों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पुलिस को उनकी जमानत पर एक दिन का नोटिस दे दिया है।
लुधियाना नगर निगम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री और पंजाब कांग्रेस के वर्किंग प्रधान भारत भूषण आशु की अगुवाई में कांग्रेसियों ने 27 फरवरी को नगर निगम के मुख्य दफ्तर में ताला जड़ दिया था।

Editorial
Next Story
Related News
X
