✕
कार की टक्कर में बाईक सवार की मौत
By EditorialPublished on
Car accident - जिले के गोगुंदा, थाना क्षेत्र के गोगुन्दा ओगणा रोड पर राणा गांव के समीप इको कार व बाइक में जबरदस्त भिड़ंत (Bike and car accident) हो गई।

x

Udaipur उदयपुर (प्रा.सं.)। जिले के गोगुंदा, थाना क्षेत्र के गोगुन्दा ओगणा रोड पर राणा गांव के समीप इको कार व बाइक में जबरदस्त भिड़ंत (Bike and car accident) हो गई, जिसमें बाइक सवार (bike rider) युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक रणजीत सिंह (28) पुत्र नवल सिंह निवासी पडावली खुर्द के | मादडी जो गोगुंदा से पडावली की ओर जा रहा था। इसी दौरान पडावली की ओर से एक तेज रफ्तार इको कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे बाइक से उछलकर रणजीत सिंह करीब 20 फीट दूर जाकर गिर गया। उसके सिर व मुहँ पर गंभीर चोट आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और उसे गोगुन्दा चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के आने पर पुलिस ने | पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Next Story
Related News
X

