Shakti Diwas
जयपुर (कासं)। जिला जयपुर (Jaipur) द्वितीय में शक्ति दिवस (Shakti Diwas) आयोजित किया गया। जिसमे बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की अनिमिया की स्क्रीनिंग (Anemia screening), हीमोग्लोबिन (hemoglobin) की जांच के साथ अनिमिया का उपचार किया गया और आयरन की टेबलेट्स (iron tablets) का वितरण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. हंसराज भदालिया ने बताया कि राजस्थान (Rajasthan) को अनिमिया मुक्त करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य विभागों के साथ मिलकर माह के प्रत्येक मंगलवार को शक्ति दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है। अभियान के तहत बच्चों, महिलाओं व किशोरियों में अनिमिया की दर कम करने के लिए उनकी अनिमिया की स्क्रीनिंग व उपचार किया जाता है। इसमे बच्चों, किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं में अनिमिया मुक्ति के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।
Editorial

Editorial

Next Story