✕
ऐमजॉन के जेफ बेजोस ने छीना नंबर 1 रईस का ताज
By EditorialPublished on
(Amazon founder Jeff Bezos) अब दुनिया के सबसे अमीर इंसान (Richest man in the World) बन गए हैं। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) को पछाड़ते हुए अब जेफ बेजोस सबसे बड़े रईसों की लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गए हैं।

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। दुनियाभर के रईसों की लिस्ट में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। टेक दिग्गज ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस (Amazon founder Jeff Bezos) अब दुनिया के सबसे अमीर इंसान (Richest man in the World) बन गए हैं। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) को पछाड़ते हुए अब जेफ बेजोस सबसे बड़े रईसों की लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गए हैं। सोमवार को जारी ब्लूमर्ग की रैंकिंग में यह। जानकारी दी गई।
बता दें कि रईसों की लिस्ट में यह फेरबदल 4 मार्च को टेस्ला के शेवरों में 7.2 प्रतिशत की गिरावट के बाद हुए। फिलहाल एलन मस्क की नेटवर्थ 197.7 विलियन डॉलर है जबकि जेफ बेजोस ने 200.3 विलियन की अकूत दौलत के साथ दुनिया के सबसे बड़े रईसों की लिस्ट में नंबर 1 पर कब्जा जमा चुके हैं।
ब्लूमबर्ग की रॉकंग के मुताबिक, एलन मस्क ने पिछले 9 महीनों में पहली बार दुनिया के सबसे रईस इंसान का खिताब खो दिया है। पिछले 9 महीनों से वह लगातार दुनिया के सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में नंबर 1 पर बने हुए थे।
बेजोस फिर पहुंचे सबसे ऊपर
बता दें कि 2021 में ब्लूमर्ग की रैंकिंग में सबसे ऊपर रहने के बाद अब पहली बार बेजोस इस लिस्ट में नंबर 1 पर वापस आए हैं। रईसों की लिस्ट में यह फेरबदल दुनिया की दो बड़ी टेक कंपनियों की दौलत में में आए फर्क के बाद हुआ है गौर करने वाली बात है कि इन दोनों कंपनियों की दौलत में एक समय 142 बिलियन डॉलर तक का फर्क आ गया था। जो अब काफी कम हो चुका है।
ऐमजॉन और टेस्ला दोनों ही 'मेग्निफिसेंट सेविन स्टॉक का हिस्सा हैं जो अमेरिकी स्टॉक मार्केट को एक तरह से ड्राइव करते हैं। ऐमजॉन के शेयरों में बढ़िया बढ़ोत्तरी हुई है और 2022 से अब तक इसके शेयर लगभग दोगुना हो चुके हैं। ऐमजॉन के स्टॉक अभी ऑल टाइम हाई पर हैं। वहीं टेस्ला के शेयर्स की बात करें तो 2021 में पीक पर पहुंचने के बाद से अब तक करीब 50 फीसदी की गिरावट देखी गई है। उम्मीद है कि एलन मस्क को आने वाले समय में कुछ और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि हाल ही में डेलावेयर की कोर्ट ने एक फैसला देते हुए टेरला में उनके 55 बिलियन डॉलर के पे पैकेज को इनवैलिड करार दिया थ। वहीं बात करें जेफ बेजोस की तो उनकी इनकम का करीव 9 फीसदी ऐमजॉन में उनके स्टेक से होती है। हाल ही में 8.5 बिलियन डॉलर के शेयर बेचने के बावजूद बेजोस कंपनी के सबसे बड़े शेयरहोल्डर बने हुए हैं। बता दें कि जेफ बेजोस पहली बार दुनिया के सबसे रईस शख्स नहीं बने हैं। 2017 में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के को- फाउंडर बिल गेट्स को पछाड़ते हुए नंबर 1 का खिताब हासिल किया था। लेकिन 2021 में मस्क ने उन्हें टक्कर दी और वह पीछे रह गए।

Editorial
Next Story
Related News
X
