✕
सिन्धी समाज का 27वां सामूहिक विवाह आठ को
By EditorialPublished on
सिन्धी समाज (Sindhi Community) का 27वां सामूहिक विवाह (mass marriage) दिनांक 8 मार्च 2024 को शिवरात्रि (Shivaratri) के दिन जवाहर नगर सिंधु भवन में आयोजित किया जाएगा।

x

Udaipur उदयपुर (वि.)। सिन्धी समाज (Sindhi Community) का 27वां सामूहिक विवाह (mass marriage) दिनांक 8 मार्च 2024 को शिवरात्रि (Shivaratri) के दिन जवाहर नगर सिंधु भवन में आयोजित किया जाएगा। श्री झूलेलाल सेवा समिति की बैठक रखी गई जिसमें समाज के पंडितों, वर-वधु के अभिभावकों एवं समाज की सभी पूज्य पंचायत एवं युवा संगठनों के पदाधिकारियो के साथ विचार विमर्श किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रताप राय चुघ व महासचिव सुनिल खत्री ने बताया कि विवाह में पांच जोड़ों का विवाह कराया जाएगा जिसमें से कुछ जोड़े शहर के और कुछ उदयपुर से बाहर के है। राजस्थान सिन्धी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी ने सामुहिक विवाह की उपयोगिता के बारे में बताया कि पूर्ण विधि विधान एवं रस्मों से सम्पन्न होने वाले इस विवाह में कई प्रकार के उपहार दिए जाएंगे प्रातः के नाश्ते एवं दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी समाज द्वारा की गई है सिंधु भवन जवाहर नगर में भव्य मंडप आदि एवं शहर के बाहर से आने वाले परिवारों के लिए रहने की व्यवस्था भी की गई है।
बैठक में समाज के मुरली राजानी, सुखराम बालचंदानी, अशोक गेरा, भगवान दास छाबड़ा किशन वाधवानी किशोर झाबानी, मनोहर गुरानी, मनोज कटारिया, भारत खत्री, मुकेश खिलवानी, विजय आहुजा जितेंद्र तलरेजा, हेमन्त गखरेजा, प्रकाश चंदानी, कमल पाहूजा, सुरेश चावला, जगदीश निचलानी, पवन आहूजा, अभिषेक कालरा आदि उपस्थित थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
