✕
हम मोदी-शाह को जानते भी नहीं थे
By EditorialPublished on 5 March 2024 5:30 AM IST
शिवसेना (यूबीटी) (UBT) (Shivsena) चीफ उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की पहली सूची जारी होने पर प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) का नाम लिस्ट में नहीं होने पर जमकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा, हम मोदी और शाह जैसे नामों को जानते भी नहीं थे। भाजपा (BJP) ने शनिवार को 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

x
मुंबई (कार्यालय संवाददाता)। शिवसेना (यूबीटी) (UBT) (Shivsena) चीफ उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की पहली सूची जारी होने पर प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) का नाम लिस्ट में नहीं होने पर जमकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा, हम मोदी और शाह जैसे नामों को जानते भी नहीं थे। भाजपा (BJP) ने शनिवार को 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान ठाकरे ने कहा, हम भाजपा को प्रमोद महाजन (Pramod Mahajan) और गोपीनाथ मुंडे ( Gopinath Munde) की वजह से जानते हैं। हमारे उनके साथ पारिवारिक संबंध हैं और महाजन को भाजपा-शिवसेना गठबंधन का आर्किटेक्ट कहा जाता था। गडकरी बाद में आए। हम मोदी और शाह (Shah) जैसे नामों को जानते भी नहीं थे। ठाकरे ने कहा, उन्होंने (गडकरी) ने मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे और मुंबई में 55 फ्लायओवर बनाकर बहुत अच्छे काम किए हैं। वह कद्दावर भाजपा नेता हैं, लेकिन उनका नाम उम्मीदवारों की पहली सूची में नहीं है। उन्होंने आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे कृपाशंकर सिंह का नाम लिस्ट में होने पर हैरानी जाहिर की। ठाकरे ने कहा कि दिल्ली में सरकार बनाने में महाराष्ट्र बड़ी भूमिका निभाता है और पिछले चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने 42 सीटें जीती थीं।
उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र की सीटों के बगैर एनडीए 250 सीटों का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा, इस बार भाजपा ने नारा दिया है कि अबकी बार 400 पार, लेकिन मैं कहता हूं कि अबकी बार भाजपा तड़ीपार। उन्होंने कहा कि वह मोदी के नहीं, बल्कि तानाशाही के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा, हमें लोकतंत्र चाहिए और इसलिए हम एक विकल्प पेश कर रहे हैं। हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हम साथ लोकतंत्र बचाने के लिए आए हैं। उन्होंने मणिपुर का मुद्दा उठाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधा।

Editorial
Next Story
Related News
X
