Mukesh Ambani and Nita Ambani with their family at Anant Ambani Wedding - Pratahkal
अंबानी परिवार (Ambani Family) के लिए बीता महीना फरवरी और मार्च किसी फेस्टिवल से कम नहीं था। अपना ड्रीम प्रोजेक्ट 'वंतारा' लॉन्च करने के साथ ही राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) और अनंत अंबानी (Anant Ambani) का प्री-वेडिंग फंक्शन (Pre-wedding Function) भी किया। राधिका-अनंत का प्री-वेडिंग फंक्शन मुकेश अंबानी के शहर जामनगर में किया गया। इस प्री- वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट की दुनिया के महारथी और हॉलीवुड से लेकर कई बड़े बिजनेसमैन पहुंचे थे।
सितारों ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से स्टेज पर समा बांधा। हालांकि, इस प्री-वेडिंग फंक्शन की जो हाइलाइट रही, वह थी बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की शानदार परफॉर्मेंस । हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स की हंसी नहीं रुक पा रही है। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन से कई वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रही है। हाल ही में एक फैन क्लब ने इस फंक्शन से एक वीडियो शेयर किया है, जो नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के परफॉर्मेंस से पहले प्ले किया गया। दोनों ने इस खास अवसर के लिए एक वीडियो तैयार की थी, जिसे AV पर दिखाया गया। वीडियो में पहले मुकेश अंबानी डॉन बनकर सोफे पर बै� े हैं और शानदार डायलॉग बोल रहे हैं। इतने में नीता अंबानी की एंट्री होती है और वह मुकेश अंबानी को कहती हैं कि उन्हें चार र ग्रैंड चिल्ड्रेन ने पकड़ लिया है। नीता अंबानी मुकेश अंबानी को वीडियो में अनंत के संगीत की तैयारी करने के लिए कहती हैं और तभी मुकेश अंबानी हां में सिर हिलाते हैं और कहते हैं कि उनकी जिंदगी में असल डॉन नीता अंबानी हैं और हमेशा वहीं रहेंगी। इतने में नीता अंबानी कूल शेड्स लगाकर डॉन की कुर्सी पर बै� जाती हैं।
यूजर्स ने बता दिया उनके हिसाब से कौन है 'डॉन' नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स
Editorial

Editorial

Next Story