✕
रिश्वत मांगने के आरोप में एनएचएआई अधिकारी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
प्रातःकाल संवाददाता मुंबई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने लंबित बिलों को मंजूरी देने के बदले 45 लाख रुपये की रिश्वत (Bribe) मांगने के आरोप में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी अरविंद काले को नागपुर से गिरफ्तार किया है।

x

केंद्रीय जांच एजेंसी अलग- अलग शहरों में काले से जुड़े कई ठिकानों की तलाशी ले रही है। अधिकारियों ने बताया की एनएचएआई अधिकारी अरविंद काले ने कथित तौर पर 45 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। रिश्वत मामले में निजी व्यक्ति और कंपनियां भी शामिल हैं। जो सीबीआई जांच का हिस्सा हैं। सीबीआई भोपाल और नागपुर में पांच स्थानों पर आरोपी के परिसरों और आवासों पर तलाशी ले रही है। एजेंसी ने कहा कि तलाशी के दौरान वेतन वृद्धि से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। साथ ही कथित अपराध से जुड़े डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं। आरोप है कि लंबित बिलों को निपटाने के लिए वरिष्ठ अधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की जाती थी। अधिकारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Next Story
Related News
X