Shakti Vandana Program - Pratahkal
जयपुर (कासं)। नगर निगम (Municipal Corporation) ग्रेटर द्वारा आयोजित शक्ति वंदन कार्यक्रम (Shakti Vandana Program) के अंतिम दिन नगर निगम ग्रेटर द्वारा नया कीर्तिमान बनाया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम ने महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर को मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
यह अवार्ड शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत अभी तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को महिलाओं द्वारा लिखी गई चिट्ठी के अन्तर्गत कीर्तिमान बनाने के लिये दिया गया है। इस अवसर पर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा की यह जीत आप सब की है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना तभी साकार होगी जब नारी सषक्त होगी। कार्यक्रम में विभिन्न सत्र आयोजित किये गये। मातृ शक्ति का भारत निर्माण में योगदान विषय पर नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ एवं आईएएस श्रीमती श्रेया गुहा एवं जेडीसी मन्जू राजपाल ने अपने विचार रखे। सत्र को आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ ने माड्रेट किया।
आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का हौसला बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि षिक्षा वह पहला कदम है जिससे एक नारी सक्षम हो सकती है। आईएएस श्रीमती श्रेया गुहा ने बताया कि बेटी को उड़ान का मौका दे उन्हें सर्पोट करे और उन्हें आगे बढ़ाये। जब एक महिला षिक्षित होती है तो वह किसी भी विपरित परिस्थिति में निकलने में सक्षम रहती है। जेडीसी मन्जू राजपाल ने बताया कि साधन, परिवेष, पस्थितियों में फर्क हो सकता है लेकिन जिनमें हौसला होता है वे अपने रास्ते स्वयं बना लेते हैं। श्रीमती राजपाल ने बताया कि बेटियों में शुरू से ही सरवाईवल स्किल होती है। बच्चों में शुरू से ही वेल्यू डालेगे तो वह देष के अच्छे नागरिक के रूप में उभरेगे।
आईपीएस राषि ने बताया कि षिक्षा का जीवन में बहुत अधिक महत्व है उन्होंने महिलाओं के लिये बने कानूनों को भी समझाया। कार्यक्रम के सत्र में शक्ति वंदन भारत के स्व का अभिनंदन के अन्तर्गत मीनाक्षी शर्मा एवं अर्चना शर्मा ने अपने विचार एवं अनुभव रखे। मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि भारत के स्व में नारी स्वयं समाहित है विकसित भारत की संकल्पना में शक्ति वंदन कार्यक्रम अहम भूमिका निभाते है।
Editorial

Editorial

Next Story