Patanjali Pratahkal
हरिद्वार। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (National Rural Livelihood Mission) के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के रिकार्ड्स को डिजिटाइज़ किये जाने हेतु तैयार किये गए LokOS App से सम्बंधित 04-07 मार्च 2024 तक सम्पादित की जाने वाली 4 दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला (regional workshop) का शुभारम्भ पतंजलि विश्वविद्यालय (Patanjali Vishwavidyalaya), हरिद्वार में किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पतंजलि योगपीठ के सह-संस्थापक आचार्य बालकृष्ण, के साथ उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनुज गोयल, वित्त नियंत्रक भूपेंद्र प्रसाद कांडपाल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार पाण्डेय तथा राष्ट्रीय मिशन प्रबंधक प्रभात ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया। कार्यशाला में भारत सरकार की संयुक्त सचिव स्मृति सरन, उप-सचिव निवेदिता प्रसाद ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यशाला का शुभारम्भ करते हुए आचार्य बालकृष्ण ने महिला सशक्तिकरण हेतु किये जा रहे विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों की सराहना करते हुए पतंजलि को National Resouce Organization के रूप में चयनित करने हेतु धन्यवाद् व्यक्त किया। उनके द्वारा कहा गया कि पतंजलि द्वारा भी 10 लाख महिला शक्ति के साथ योग शिक्षिकाओं के रूप में देश के विभिन्न राज्यों में कार्य किया जा रहा है।
Editorial

Editorial

Next Story