fraud
जोधपुर (कासं)। महामंदिर (Mahamandir) थानानतर्गत दाधीच नगर में रेलवे (railways) माल गोदाम में नौकरी लगाने का झांसा देकर एक युवक से पांच लाख रुपए ऐंठ लिए गए। नौकरी न लगने पर पीड़ित ने पुलिस में - शिकायत की तो आरोपी ने एक माह में ब्याज सहित रुपए लौटाने - का भरोसा दिलया था। बदले में पाल गांव के एक भूखण्ड का पट्टा व पावर दिया, लेकिन जांच में वो भी फर्जी निकले। अब पुलिस ने - धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार महामंदिर तीसरी पोल के बाहर दाधीच नगर निवासी मनोज कुमार पुत्र रमेश तंवर ने गंगाणा में इन्द्र इन्द्रप्रस्थ नगर - निवासी मनीष कुमार पुत्र सोहनलाल प्रजापत, उसकी पत्नी संतोष, ससुर हिम्मताराम, ओमप्रकाश पुत्र मोहनलाल सरगरा और दोस्त व उसके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। आरोप - है कि दोस्त योगेश व उसके पिता पुखराज परिहार ने पिछले साल सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। उन्होंने आरोपी - मनीष कुमार से मिलवाया था। उसने रेलवे माल गोदाम व एम्स में न नौकरी लगाने का झांसा दिया था। बदले में 11 लाख रुपए मांगे थे। फिर 10 लाख रुपए देना तय हुआ था। उसने मोबाइल में रेलवे माल गोदाम व के फोटो व आइडी कार्ड के फोटो भी दिखाए थे। गत 18 2 मई को आरोपी मनीष पीड़ित के घर पहुंचा था, जहां मनीष ने खुद ह को रेलवे में अधिकारी बताया था। उसने सरेचा निवासी ओमप्रकाश पुत्र मोहनलाल सरगरा को रेलवे माल गोदाम में अधिकारी बताकर - बात करवाई थी। उसने भी नौकरी लगवाने व दस लाख रुपए देने - की बात कही। इसके बावजूद युवक को भरोसा नहीं हुआ तो आरोपी न ने अपनी पत्नी व ससुर से मिलवाया था। उन्होंने भी नौकरी लगाने न का आश्वासन दिया था। तब पीड़ित ने 40 हजार रुपए पेटीएम किए थे। 2.60 लाख रुपए चेक से दिए थे।
Editorial

Editorial

Next Story