✕
नकली एपल प्रॉडक्ट्स बेचनेवाले दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज
By EditorialPublished on
एपल मोबाइल कंपनी (apple mobile company) के नाम और लोगो के साथ फर्जी प्रॉडक्ट (fake product) बेचनेवाले मीरारोड (miraroad) के चार मोबाइल दुकानों पर पुलिस ने छापेमारी की कार्यवाही करते हुये चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब तीन लाख रुपये का माल जब्त किया है।

x
मुंबई। एपल मोबाइल कंपनी (apple mobile company) के नाम और लोगो के साथ फर्जी प्रॉडक्ट (fake product) बेचनेवाले मीरारोड (miraroad) के चार मोबाइल दुकानों पर पुलिस ने छापेमारी की कार्यवाही करते हुये चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब तीन लाख रुपये का माल जब्त किया है।
पुलिस को एपल मोबाइल कंपनी के नाम से मोबाइल से संबंधित फर्जी प्रॉडक्ट बेचे जाने की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुये पुलिस टीम ने 29 फरवरी को मीरारोड के शांती नगर इलाके में 4 मोबाइल दुकानों पर छापेमारी की थी। इस कार्यवाही में एपल के नाम से बेचे जा रहे चार्जर्स, यूएसबी केबल, एअरपॉड, मोबाइल कवर, एडाप्टर, चार्जिंग स्ट्रिप्स, बैक ग्लास इत्यादी फर्जी उत्पाद जब्त किये गये हैं। इन उत्पादों की कीमत 3 लाख 2 हजार रुपये बताई गई है।
इस मामले में नया नगर पुलिस स्टेशन में ओम मोबाइल के प्रवीण कुमार पुरोहित (21), महादेव मोबाइल के गोपाराम सुथार (37), रामदेव मोबाइल के दिनेशकुमार माली (21) और आर. टी. मोबाइल शॉप के अकरम खान (24) इन चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
