Lake city mall - Pratahkal
उदयपुर. नगर संवाददाता | शहर विधायक ताराचंद जैन ने सोमवार को लेकसिटी मॉल (Lakecity mall) के पास से सुभाषनगर (Subhashnagar) तक निकलने वाली 60 फीट सड़क का निरीक्षण किया और इसके साथ ही नेहरू हॉस्टल (Nehru Hostel) जाकर वहां पर सर्विस रोड़ (service road) बनाने के लिए जगह देखी।
जानकारी के अनुसार लेकसिटी मॉल के सामने से सुभाषनगर तक 60 फीट रोड़ (60 feet road) बननी प्रस्तावित है। इसको लेकर उदयपुर विकास प्राधिकरण ने टेण्डर भी कर लिया है और मौके पर काम भी चल रहा है। इसी का निरीक्षण करने के लिए शहर विधायक ताराचंद जैन मौके पर पहुँचे, जहां पर उदयपुर विकास प्राधिकरण से अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव शर्मा भी अधिकारियों के साथ आए और उन्होंने विधायक ताराचंद जैन को इस 60 फीट रोड़ के बारे में पूरी जानकारी दी। अभियंता शर्मा ने बताया कि लेकसिटी मॉल के सामने से सुभाषनगर तक इस सड़क को मिलाने का काम शुरू कर दिया है और इस माह में यह सड़क शुरू हो जाएगी। विधायक जैन ने अधिकारियों को आयड़ नदी की ओर सड़क के किनारे पर दीवार बनाने के लिए कहा ताकी कोई हादसा ना हो सकें। अधिकारियों ने बताया कि नदी की ओर दीवार बनाई जाएगी और दीवार पर रंग- बिरंगे फूलों वाली बेल को भी लगाया जाएगा ताकी खुबसूरत नजर आए। साथ ही सड़क बीच में ज्यादा चौड़ी है वहां पर नदी की ओर एक पार्क बनाया जाएगा और कुर्सियां लगाई जाएगी और सड़क के दोनों ओर खाली स्थानों पर पौधारोपण भी किया जाएगा। विधायक जैन ने इस प्रस्तावित 60 फीट रोड़ का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक करने के निर्देश दिए। इस सड़क के बनने से दुर्गा नर्सरी रोड़ का यातायात कम होगा, जिसे सुभाषनगर जाना होगा वह दुर्गा नर्सरी ना जाकर इसी रोड़ से चला जाएगा, जिससे यातायात जाम होने की समस्या से निजात मिलेगी। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव शर्मा, अधिशासी अभियंता हितेश सुखवाल, अधिशासी अभियंता सुरेश जैन, सहायक अभियंता संजय मीणा, राजस्व निरीक्षक भारत हथाया मौजूद रहे ।
नेहरू हॉस्टल का कब्जा देखा
यहां से सभी अधिकारी और शहर विधायक ताराचंद जैन नेहरू हॉस्टल पहुंचे। नेहरू हॉस्टल ने यूडीए की जमीन पर कब्जा कर रखा है ऐसे में इस कब्जे को चिन्हित कर हटाकर एक सर्विस रोड़ बनाना प्रस्तावित है ताकी हिरणमगरी की ओर से डोरे नगर जाने वाले शहरवासियों को रोंग साईड ना जाना पड़े। विधायक जैन को अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव शर्मा ने नक्शा बताते हुए जहां पर हॉस्टल के अंदर जहां तक यूडीए की जमीन आ रही है उसे दिखाया। इस पर विधायक जैन ने अधिकारियों से कहा कि वे नेहरू हॉस्टल के दस्तावेज देखें और जो जमीन यूडीए की है उसे मुक्त करवाकर पुनः बाउण्ड्री बनवाए। साथ ही कहा कि सर्विस रोड़ के लिए जो जमीन कम होगी उसके लिए सुविवि से बात कर जनहित में लेने का प्रयास किया जाएगा।
100 फीट रोड का निरीक्षण किया.
इसके बाद शहर विधायक ताराचंद जैन और यूडीए अधिकारी माली कॉलोनी 100 फीट से परशुराम चौरहा की ओर जाने वाली 100 फीट रोड़ पहुँचे। इस रोड़ पर बीच में कुछ लोगों ने स्टे ले रखा है, जिस कारण से करीब 200 फीट तक यूडीए सड़क नहीं बना पा रही है। इस पर जैन ने अधिकारियो से कहा कि वे स्टे लेने वाले लोगों से चर्चा कर विश्वास में लेकर स्टे वापस लेने के लिए प्रेरित करें। साथ ही इसी रोड़ पर आगे सड़क पर ही एक अन्य जगह भी स्टे ले रखा है, जिस पर भी जैन ने अधिकारियों से स्टे लेने वाले से चर्चा कर स्टे वापस लेने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा ।
Editorial

Editorial

Next Story