✕
राजनीति में एंट्री लेंगी कंगना?
By EditorialPublished on
Actress Kangana Ranaut : एक्ट्रेस कंगना रनौत जिस तरह केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में अक्सर बयान देती रहती हैं। वैसे तो उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के बारे में सबको पहले से ही पता है, लेकिन कंगना नाने राजनीतिक एंट्री को लेकर कभी खुलकर कुछ नहीं कहा।

x

Actress Kangana Ranaut : एक्ट्रेस कंगना रनौत जिस तरह केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में अक्सर बयान देती रहती हैं। वैसे तो उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के बारे में सबको पहले से ही पता है, लेकिन कंगना नाने राजनीतिक एंट्री को लेकर कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। अब एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा है कि राजनीति में एंटर करने का ये सही समय है। हालही में दिए गए एक इंटरव्यू में कंगना ने राजनीति को लेकर साफ कह दिया है कि, 'अगर उन्हें राजनीति में आना है, तो इसका सही समय आ चुका है।' कंगना कहती हैं कि देश ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। उसे लौटाने की जिम्मेदारी उन्हें महसूस होती है। एक्ट्रेस कहती हैं, 'मुझे इस बात का एहसास है कि मुझे बहुत प्यार किया जाता है और मेरी सराहना भी की जाती है।' हालांकि, उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि वो कौनसी पार्टी का हिस्सा बनना चाहती हैं और कब राजनीति में कदम रखेंगी ! फिल्मों की बात करें तो कंगना जल्द ही आपातकाल पर बनी फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी। फिल्म का निर्देशन खुद कंगना ने ही किया है।
Next Story
Related News
X

