✕
श्रीनाथजी मंदिर में मनाया ठाकुरजी का पाटोत्सव सोने का कड़ा और राशन
By EditorialPublished on
Shrinathji Temple श्रीजी मंदिर में फाल्गुन मास सप्तमी रविवार को ठाकुरजी का पाटोत्सव (Thakurji's Patotsav) मनाया गया। ठाकुरजी को किनारी के केसरिया वस्त्र धारण कराएं गए।

x

Shrinathji Temple - Udaipur उदयपुर (वि.)। श्रीजी मंदिर में फाल्गुन मास सप्तमी रविवार को ठाकुरजी का पाटोत्सव (Thakurji's Patotsav) मनाया गया। ठाकुरजी को किनारी के केसरिया वस्त्र धारण कराएं गए। राजभोग के दर्शन में गुलाल कुंड का भव्य मनोरथ हुआ। इसमें ठाकुर जी के समक्ष मनीकोठा में गुलाल कुंड बनाया गया जिसे केल फूल चंदन के पत्तों और गोप गोपियों से सजाया गया। मंदिर के सभी द्वारों पर डेली मांड वंदन माल बांधी गई। वैष्णव जन और ठाकुरजी को अबीर गुलाल से सराबोर किया गया।
सभी वैष्णव जन ने फाग उत्सव का आनंद लिया। दर्शनार्थी वैष्णवजन ने गुलाल से सरोबार होकर रसिया गायन किया। आज ही के दिन ठाकुरजी नाथद्वारा में पाट बिराजे। आज के इस पावन दिवस को पाटोत्सव के रूप में मनाया जाता है। वैष्णवजन द्वारा सहयोग और सहभागिता से दूध की सेवा बढ़ चढ़ कर की गई। शयन के दर्शन में ठाकुरजी को मेवा घृत केसर इलाइची मिश्रित विशेष मीठे दूध का भोग धराया गया। शयन दर्शन में सभी दर्शनार्थियों को दूध का महाप्रसाद वितरित किया गया। शयन के दर्शन में परंपरानुसार मशाल जलाई गई। ठाकुरजी के समक्ष रसिया गायन किया गया, ओर छोटे छोटे बच्चों ने बाल स्वरूप ख्याल बन कर ठाकुरजी के समक्ष नृत्य किया । उदयपुर की पुष्टि श्रृष्टि ने इस पावन पर्व का हर्ष उल्लास से आनंद लिया।
Next Story
Related News
X

