shivratri
उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर भी महाशिवरात्री (Mahashivratri) पर्व की तैयारिया बैठक आज मंदिर प्रांगण स्थित रूद्राक्ष भवन (Rudraksha Bhawan) में प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच की अध्यक्षता में हुई। प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया महाशिवरात्री पर्व के अवसर पर महाकालेश्वर महादेव मंदिर (Mahakaleshwar Mahadev Temple) में वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ महादेव का सहस्त्र जलधारा अभिषेक (Sahastradhara Jalabhishek) होगा। रूद्रीपाठ (Rudrabhishek) में प्रदोष मण्डल के पंडित एवं शिवभक्त शामिल होंगे। पूरे मंदिर परिसर पर भव्य एवं आकर्षक विद्युत सज्जा होगी। भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार, चारों पहर की आरती व विविध पारम्परिक अनुष्ठान सम्पन्न होंगे। संध्या काल में भगवान शिव का भव्य श्रृंगार कर महाआरती होगी। महाकालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में होने वाले महाशिवरात्री पर्व को लेकर व्यापक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर के सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि महाशिवरात्री पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की गई है।
शिवभक्तों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगी। पूरे मंदिर परिसर को रोशनी से सजाया गया है तथा जगह-जगह सुन्दर व आकर्षक द्वार लगाए जाएंगे। शुक्रवार को महाशिवरात्री पर प्रातः 9 बजे तक शिवभक्त जलाभिषेक कर सकेंगे व बाद में मंदिर के सभामण्डप में स्थापित नर्वदेश्वर महादेव पर जलार्पण कर जलाभिषेक का लाभ ले सकेंगे। परम्परानुसार प्रातः 7 बजे मंगला आरती होगी एवं बाद में 9 बजे सहस्त्र जलधारा के साथ प्रदोष मण्डल एवं साथी वैदिक पंडित जर भगवान श्रृंगार आरती होगी। उन्होंने बताया कि दिन भर व रात्री पर्यन्त शिवभक्तों के आवागमन को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं की गई है।
अनुमानतः 1 लाख से अधिक शिव भक्त दर्शनार्थ आते है। प्रन्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया ने बताया कि शाम 7 बजे यहां गंगा घाट पर हरिओम सत्संग मण्डल की अगुवाई में 108 दीपक से भव्य गंगा आरती होगी व रात्री में महादेव की चारों पहर की आरती की जाएगी। प्रन्यास पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलन, दिन में व रात्रिपर्यन्त भोले के भजनों की सरिता बहेगी। बैठक में विनोद कुमार शर्मा, एडवोकेट महिपाल शर्मा, तेजशंकर पालीवाल, रमेश राजपूत, देवकिशन राव, दीक्षा भार्गव, के.जी. पालीवाल, भंवरल पालीवाल, चतुर्भज आमेटा, रमेश सोनी, पं. हरीश, आरती जोशी, दिनेश मेहता, राजू सोनी, सुरेन्द्र मेहता, शंकर कुमावत, पुरूषोत्तम जीनगर, कमल, आदि उपस्थित थे।
Editorial

Editorial

Next Story