✕
सशक्त और स्वस्थ महिलाओं से ही बनेगा राष्ट्र मजबूत- गोपाल शर्मा
By EditorialPublished on
Pink womaniya car rally - पिंक वूमनिया क्लब (Pink Womaniya Club) एवं महिंद्रा राइज एक्सयूवी 400 (Mahindra Rise XUV400) की ओर से रविवार को जयपुर (Jaipur) में निकाली गई कार रैली (car rally) में महिलाओं का उत्साह चरम पर रहा।

x

Pink womaniya car rally - जयपुर (कासं)। पिंक वूमनिया क्लब (Pink Womaniya Club) एवं महिंद्रा राइज एक्सयूवी 400 (Mahindra Rise XUV400) की ओर से रविवार को जयपुर (Jaipur) में निकाली गई कार रैली (car rally) में महिलाओं का उत्साह चरम पर रहा।
इंटरनेशनल विमेंस डे (International Women's Day) के उपलक्ष्य में मयूर स्कूल, जिविया आईवीएफ, मणिपाल हॉस्पिटल तथा मोतीसंस ज्वैलर्स के सहयोग से संपन्न इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्वरूपों में सजी-धजी कारों पर सवार, संगीत की धुनों पर झूमती हुई महिलाओं ने शहर की सड़कों पर अपना जोश दिखाने के साथ ही महिला स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश भी दिया।
पिंक वूमनिया क्लब की फाउंडर कनु मेहता के संयोजन में निकाली गई इस कार रैली को सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, महिंद्रा ग्रुप से निखित, जीविया आईवीएफ से रिचा, मणिपाल हॉस्पिटल से रमेश धर्माणी, मोतीसंस ज्वैलर्स से प्रखर, मयूर स्कूल से नमन कंदोई, शिवा ऑर्गेनिक से अधीर और मनीषा अग्रवाल, मेलांज से राकेश खंडेलवाल, लव ओवर कॉफी से गौरव एकाना से तुषार ग्रोवर, जयपुर डिजाइन हब से सकुल और रितिका मेहता, स्मार्ट एंड शाइन सैलून से रिशिता भार्गव, लायंस क्लब से बसंत जलेवा, बब्बर हैंडीक्राफ्ट से प्रीति बब्बर, हाइट्स इंस्टीट्यूट से दीपक और अंजलि गुप्ता, मि. कोकोनट से शिवम, सतगुरु टैक्सटाइल से रजनीश शर्मा और लोक कलाकार सीमा राठौड़ सहित उपस्थित गणमान्यजनों ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि सशक्त और स्वस्थ महिलाओं से ही राष्ट्र मजबूत बनेगा और कार रैली से जागरूकता का यह संदेश देश व प्रदेश की महिलाओं के लिए प्रेरणादायक होगा।
पिंक वूमनिया क्लब की फाउंडर कनु मेहता ने बताया कि यह विमंस कार रैली जवाहर सर्किल के पास स्थित क्वालो क्लब से प्रारंभ होकर बीटू बायपास, सांगानेर, टोंक रोड़, प्रताप नगर होते हुए सीतापुरा स्थित मयूर स्कूल पहुंचकर संपन्न हुई।
मोदी के रोड़ शो की दिखी झलक
पिंक वूमनिया कार रैली में पीएम नरेंद्र मोदी के जयपुर रोड़ शो की थीम पर कार डिजाइन कर शामिल की गई थी, जिसमें प्रीति मल्होत्रा ने नरेंद्र मोदी, पूजा मक्कड़ ने बाबा रामदेव, सुनीता आलमचंदानी ने सीएम भजनलाल शर्मा और रश्मि धारवाल ने डिप्टी सीएम दीया कुमारी का रूप धारण कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
