✕
योद्धा का ट्रेलर देख खुश हुईं कियारा
By EditorialPublished on
सिद्वार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) की आने वाली थ्रिलर फिल्म योद्धा (Yodha) का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक्टर फिल्म योद्धा में वह एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

x

सिद्वार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) की आने वाली थ्रिलर फिल्म योद्धा (Yodha) का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक्टर फिल्म योद्धा में वह एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। अब पत्नी कियारा ने योद्धा के ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, "बैंगिंगगग ट्रेलर। सिद्धार्थ मल्होत्रा मुझे आप पर बहुत गर्व है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने कई किस वाले इमोजी भी बनाए। इसके अलावा एक्ट्रेस ने फिल्म एक्ट्रेस राशि खन्ना, दिशा पटानी और निर्देशक पुष्कर ओझा और सागर अम्ब्रे को टैग करते हुए लिखा, "किलिंग इट गाइज"।
ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा के किरदार को एक सैनिक बनकर अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए दिखाया गया है। ट्रेलर एक्शन और दमदार डायलॉग से भरपूर है। वहीं, सिद्धार्थ का एक्शन अवतार भी देखने को मिलता है। दिशा पाटनी की बात करे तो फिल्म लीड रोल में होंगी, ट्रेलर में एक केबिन क्रू के रोल में दिखाई दे रही हैं। योद्धा की रिलीज डेट की बात करें तो पहले ये फिल्म साल 2023 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
Next Story
Related News
X

