✕
रेलगाड़ी में आपका सामान छूट जाए तो ना हो परेशान, रेलवे पहुंचाएगी आपके घर
By EditorialPublished on
भारतीय रेलवे (Indian Railway) रोजाना लाखों यात्रियों को उनकी मंजिल पर यात्रा तो करवाती ही है इस दौरान अगर उनका सामान (luggage) गलती से छूट जाए तो उसे उनके घर तक सही सलामत भी पहुंचाती है। रेलवे की यह पहल यात्रियों को पसंद आ रही है और लोग रेलवे कर्मचारियों के ईमानदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसे ही एक ईमानदारी की मिसाल उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज रेलवे स्टेशन (Prayagraj Railway Station) पर शनिवार को देखने को मिली, जब एक बुजुर्ग यात्री प्रयागराज एक्सप्रेस में अपना सामान छोड़कर घर चले गए।

x
प्रयागराज। भारतीय रेलवे (Indian Railway) रोजाना लाखों यात्रियों को उनकी मंजिल पर यात्रा तो करवाती ही है इस दौरान अगर उनका सामान (luggage) गलती से छूट जाए तो उसे उनके घर तक सही सलामत भी पहुंचाती है। रेलवे की यह पहल यात्रियों को पसंद आ रही है और लोग रेलवे कर्मचारियों के ईमानदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसे ही एक ईमानदारी की मिसाल उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज रेलवे स्टेशन (Prayagraj Railway Station) पर शनिवार को देखने को मिली, जब एक बुजुर्ग यात्री प्रयागराज एक्सप्रेस में अपना सामान छोड़कर घर चले गए।
नई दिल्ली से चलकर प्रयागराज एक्सप्रेस (Prayagraj Express) गाड़ी सं.12418 के कोच बी-2, सीट नं. 63 पर एम पी मिश्रा (78 वर्ष) यात्रा कर रहे थे। शनिवार 02 मार्च को गाड़ी सुबह समय 7.00 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंची।
यात्री ट्रेन से उतरने के बाद सीधे अपने घर पहुंच गए। घर पहुंचने पर उन्हें याद आया कि अपने सीट पर अपनी सदरी भूल गये जिसमें उनका मोबाइल, पेनकार्ड, चश्मा एवं दवाईयां थीं। यात्री परेशान हो गए क्योंकि उसमें उनका मोबाइल भी था जिसमें सभी के कांटेक्ट नंबर भी थे। इस बीच उपरोक्त ट्रेन मेनटेनेंस के लिए वाशिंग लाइन प्रयागराज पहुंच गई। वहां पर ड्यूटी पर तैनात SSE कैरेज एण्ड वैगन सुपरफास्ट वाशिंग लाइन प्रयागराज दिनेश कुमार को उक्त सीट पर उनका जैकेट और उसमें सामान मिलने की सूचना मिली। वह मौके पर गए और कपड़ा सहित सारा सामान अपने कब्जे में लिया। इसके बाद संबंधित रेलवे अधिकारियों को सूचित किया। रेलवे ने संबंधित सीट पर जहां सामान मिला था उसके हिसाब से यात्री का पूरा डिटेल निकलवाया और उससे संपर्क स्थापित किया।
इसके बाद यात्री से संपर्क कर उनके घर का पता लिया गया। रेलवे कर्मचारी ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए सदरी और सभी सामान उपरोक्त सम्बन्धित यात्री के परिजन को करीब 1.00 बजे सुपुर्द किया। ऐसे कर्मचारी के ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को उच्चाधिकारियों द्वारा सराहना की गयी।
रेलवे कर्मचारियों की इस ईमानदारी की पहल से। लोग कह रहे हैं कि एकमात्र भारतीय रेलवे ही ऐसी संस्था है जो यात्रा के साथ भी और यात्रा के बाद भी आपके साथ दिल से जुड़ी रहती है । बता दे कि यह कोई पहला मामला नहीं है । इसके पहले भी उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी अक्सर ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जो रेलवे कर्मचारी यात्रियों से संपर्क कर उनके घर तक उनका सामान पहुंचते हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
