✕
विलेपार्ले में सीए पर जानलेवा हमला
By EditorialPublished on
विलेपार्ले (Vile Parle) में 36 साल के एक चार्टर्ड एकाउंटेंट (Chartered accountant) (सीए) (CA ) पर तीन लोगों ने हथियारों के साथ जानलेवा हमला (Deadly attack) कर दिया। अंधेरी में रहनेवाले सीए की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल के आईसीसीयू में भर्ती कराया गया है। विलेपार्ले पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हमले का मामला दर्ज किया है।

x
मुंबई। विलेपार्ले (Vile Parle) में 36 साल के एक चार्टर्ड एकाउंटेंट (Chartered accountant) (सीए) (CA ) पर तीन लोगों ने हथियारों के साथ जानलेवा हमला (Deadly attack) कर दिया। अंधेरी में रहनेवाले सीए की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल के आईसीसीयू में भर्ती कराया गया है। विलेपार्ले पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हमले का मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे सीए अपने दफ्तर से निकला और थोड़ी ही देर बाद पीछे से किसी ने उस पर हमला कर दिया। सीए ने हमलावर का मुकाबला करने की कोशिश की लेकिन हमलावर के दो और साथी भी वहां थे। सीए की चीख पुकार सुनकर राहगीर इकट्ठा होने लगे तो तीनों हमलावर वहां से भाग निकले।
Next Story
Related News
X

