✕
सेल्स टैक्स अधिकारी और 16 कारोबारियों के खिलाफ 175 करोड़ की ठगी का मामला दर्ज
By EditorialPublished on
एंटी करप्शन ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) (एसीबी) (ACB) ने एक सेल्स टैक्स अधिकारी (Sales Tax Officer) और 16 कारोबारियों के खिलाफ 175 करोड़ रुपये की ठगी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपित सेल्स टैक्स अधिकारी का नाम अमित गिरीधर लालगे (42) है। अमित नोडल 11 के घाटकोपर जोन में जीएसटी भवन (GST Bhawan) में कार्यरत है। आरोप है कि सेल्स टैक्स अधिकारी अमित ने 16 कारोबारियों के साथ मिलकर जालसाजी के जरिये फर्जी रेंट एग्रीमेंट बनाये और जीएसटी नंबर हासिल किये। इसके जरिये उसने अपने कारोबारी साथियों के साथ मिलकर स

x
मुंबई। एंटी करप्शन ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) (एसीबी) (ACB) ने एक सेल्स टैक्स अधिकारी (Sales Tax Officer) और 16 कारोबारियों के खिलाफ 175 करोड़ रुपये की ठगी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपित सेल्स टैक्स अधिकारी का नाम अमित गिरीधर लालगे (42) है। अमित नोडल 11 के घाटकोपर जोन में जीएसटी भवन (GST Bhawan) में कार्यरत है। आरोप है कि सेल्स टैक्स अधिकारी अमित ने 16 कारोबारियों के साथ मिलकर जालसाजी के जरिये फर्जी रेंट एग्रीमेंट बनाये और जीएसटी नंबर हासिल किये। इसके जरिये उसने अपने कारोबारी साथियों के साथ मिलकर सरकार को करीब 175 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, अगस्त 2021 और मार्च 2022 के बीच इस फर्जीवाडे को अंजाम दिया गया है।
आरोपित कारोबारियों ने जीएसटी के तौर पर राज्य सरकार को कोई टैक्स अदा नहीं किया था लेकिन उन्होंने 175.9 करोड़ रुपये के टैक्स रिटर्न्स दावे के लिये कुल 39 आवेदन जमा किये थे। आरोपी सेल्स टैक्स अधिकारी अमित ने जानबूझकर इन दावों की सत्यता की कोई पड़ताल नहीं की जबकि जीएसटी पोर्टल पर इन दावों को संदिग्ध दर्शाया जा रहा था। अमित ने योजना के तहत इन कारोबारियों को उनके दावे की कुल 175.9 करोड़ रुपये की रकम आवंटित कर दी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने अब लालगे और 16 कारोबारियों को प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत आरोपित कर मामला दर्ज किया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
