✕
'पुष्पा 2' के सबसे अहम सीक्वेंस पर खर्च हुए 50 करोड़!
By EditorialPublished on
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) फिल्म 'पुष्पाः द रूल' (Pushpa The Rule) की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए र हैं। हैं। फिल्म का सीक्वल इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगा।

x

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) फिल्म 'पुष्पाः द रूल' (Pushpa The Rule) की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए र हैं। हैं। फिल्म का सीक्वल इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगा। फिल्म के पहले पार्ट को दुनिया भर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि दूसरे पार्ट की शूटिंग अभी खत्म नहीं हुई है, लेकिन फिल्म लगातार चर्चा में है। अब फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है कि फिल्म के एक सीक्वेंस पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। अल्लू अर्जुन की 'पुष्याः द रूल' का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। जिन्होंने हर सीन और कहानी को प्लान किया है। इसी बीच दूसरे पार्ट की कहानी सामने आ गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'पुष्पा 2' में इंटरवल से ठीक पहले 'गंगम्मा तल्ली जथारा' का एक सीक्वेंस शूट किया गया है, जो कहानी का एक अहम हिस्सा है और फिल्म में करीब 30 मिनट तक चलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीक्वेंस को शूट करने में 35 दिन से ज्यादा का समय लगा। 500 करोड़ रुपये के बजट से बन रही इस फिल्म में अकेले इस सीक्वेंस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए हैं। 'पुष्पा 2' में ये सीक्वेंस काफी अहम होने वाला है। बताया जा रहा है कि 30 मिनट के इस सीक्वेंस में एक गाना, लड़ाई का सीन और एक इमोशनल सीन भी है। खबरों क मुताबिक इस सीक्वेंस के बाद कहानी में अहम मोड़ आएगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
