✕
सरकारी नौकरियों में महिलाओं को देंगे 50% आरक्षण
By EditorialPublished on
कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने महिला आरक्षण (womens reservation) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि अगर केंद्र की सत्ता में कांग्रेस आई तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण (Reservation) दिया जाएगा। पार्टी की 'नारी न्याय' गारंटी का उल्लेख करते हुए राहुल ने कहा कि 50 प्रतिशत सरकारी पदों पर महिलाओं की भर्ती होगी। इससे देश की हर महिला सशक्त होगी और सशक्त महिलाएं भारत की तकदीर बदल देंगी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, आज भी

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने महिला आरक्षण (womens reservation) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि अगर केंद्र की सत्ता में कांग्रेस आई तो सरकारी नौकरियों (government jobs) में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण (Reservation) दिया जाएगा। पार्टी की 'नारी न्याय' गारंटी का उल्लेख करते हुए राहुल ने कहा कि 50 प्रतिशत सरकारी पदों पर महिलाओं की भर्ती होगी। इससे देश की हर महिला सशक्त होगी और सशक्त महिलाएं भारत की तकदीर बदल देंगी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, आज भी 3 में से सिर्फ एक महिला के हाथ में रोजगार क्यों है? 10 सरकारी नौकरियों में से बस एक पद पर महिला क्यों है? राहुल गांधी ने सवाल किया, क्या भारत में महिलाओं की आबादी 50 प्रतिशत नहीं है? क्या उच्च माध्यमिक और उच्च शिक्षा तक महिलाओं की मौजूदगी 50 प्रतिशत नहीं है? अगर है तो फिर सिस्टम में उनकी हिस्सेदारी इतनी कम क्यों? उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है 'आधी आबादी, पूरा हक'। हम समझते हैं कि महिलाओं की क्षमता का पूरा उपयोग तभी होगा जब देश को चलाने वाली सरकार में महिलाओं का बराबर योगदान होगा। इसलिए कांग्रेस ने फैसला किया है कि सभी नई सरकारी नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी जाएं। हम संसद और विधानसभा में भी महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने के पक्ष में हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
