✕
छक्कों के मामले में विराट ने तोड़ा एबी - गेल का रिकॉर्ड
By EditorialPublished on
आरसीबी (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ खेले जा रहे मैच में बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। वह आरसीबी के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

x

बेंगलुरू (एजेंसी)। आरसीबी (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ खेले जा रहे मैच में बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। वह आरसीबी के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल (Chris Gayle) (239) और एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) (238) को पीछे छोड़ दिया है। कोहली के नाम 241* छक्के दर्ज हो गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि तीन छक्के लगाकर हासिल की। इस मुकाबले में विराट कोहली दमदार फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने आईपीएल का 52वां अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 36 गेंदों में 50 रन पूरे किए। वहीं, कोलकाता के खिलाफ उनके बल्ले से 83 रन की नाबाद पारी निकली।
विराट के नाम से सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड
आईपीएल में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम दर्ज हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड आरसीबी के ही पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था। गेल ने आरसीबी के लिए 85 मैच खेले और इस दौरान उनके बल्ले से 239 छक्के निकले। हालांकि, विराट कोहली ने 240 मैचों में 240 छक्के लगा लिए हैं। गेल अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। तीसरे नंबर पर इसी टीम के लिए खेलने वाले एबी डिविलियर्स का नाम है जिन्होंने आरसीबी के लिए 156 मैचों में 238 छक्के लगाए थे ।
छह खिलाड़ियों ने ही लगाए हैं 200 से अधिक छक्के
आईपीएल इतिहास में सिर्फ छह खिलाड़ी ही ऐसे हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में किसी एक टीम के लिए 200 से अधिक छक्के लगाए हैं। गेल, डिविलियर्स, कोहली, कीरोन पोलार्ड, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी ही इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं, कोहली ने कोलकाता के खिलाफ तीन छक्के लगाकर इतिहास रच दिया है। अब वह दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं जिसने एक टीम के लिए खेलते हुए 240 छक्के लगाए हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
