✕
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में आधे नेता राजस्थान के
By EditorialPublished on
भाजपा (BJP) के बाद अब कांग्रेस (Congress) ने चुनाव प्रचार के लिए 40 नेताओं को स्टार प्रचारक (star campaigner) बनाया है। चुनाव आयोग (election Commission) को भेजी गई प्रचारकों की लिस्ट में आधे नेता राजस्थान (Rajasthan) के हैं, जबकि आधे केंद्रीय स्तर के नेता हैं। स्टार प्रचारकों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge), पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी (Rahul Gandhi), राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) सहित 21 केंद्रीय ने

x
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। भाजपा (BJP) के बाद अब कांग्रेस (Congress) ने चुनाव प्रचार के लिए 40 नेताओं को स्टार प्रचारक (star campaigner) बनाया है। चुनाव आयोग (election Commission) को भेजी गई प्रचारकों की लिस्ट में आधे नेता राजस्थान (Rajasthan) के हैं, जबकि आधे केंद्रीय स्तर के नेता हैं। स्टार प्रचारकों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge), पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी (Rahul Gandhi), राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) सहित 21 केंद्रीय नेताओं को शामिल किया गया है। राजस्थान से जिन 19 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है, उनमें प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot), राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट (Sachin Pilot), नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सीपी जोशी (CP Joshi), मोहन प्रकाश, हेमाराम चौधरी, रघु शर्मा, हरीश चौधरी के साथ विधायकों को भी स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी भी स्टार प्रचारकों में हैं।
विधायकों को भी जगह, सियासी संतुलन बनाने का प्रयास
स्टार प्रचारकों में अलग अलग इलाके के विधायकों को भी शामिल किया है। हिंडोली से विधायक अशोक चांदना, फतेहपुर से विधायक हाकम अली और सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर को स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। इन विधायकों के जरिए जातीय समीकरणों को बैलेंस करने का प्रयास भी किया है। डूंगरराम गेदर, कुमावत समाज के प्रमुख चेहरे हैं। नहरी क्षेत्र में प्रभाव है। हाकम अली शेखावाटी में कांग्रेस के प्रमुख मुस्लिम चेहरों में हैं। अशोक चांदना की गिनती हाड़ौती के प्रमुख चेहरों में होती है।
कांग्रेस ने इन 40 नेताओं को बनाया स्टार प्रचारक मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, गोविंद सिंह डोटासरा, रजनी पाटिल, टीकाराम जुली, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, जितेंद्र सिंह, मोहन प्रकाश, डॉ. सीपी जोशी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, रणदीप सिंह सुरेजवाला, प्रमोद तिवारी, हरीश चौधरी, चरणजीत सिंह चन्नी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हेमाराम चौधरी, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा, वीरेंद्र सिंह राठौड़, अमृता धवन, नीरज डांगी, धीरज गुर्जर, रघु शर्मा, जिग्नेश मेवाणी, आलोक शर्मा, अल्का लांबा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, एनएसयूआई प्रभारी वरूण चौधरी, विधायक अशोक चांदना, हाकम अली, डूंगरराम गेदर, शिमला नायक और रामलाल मीणा।
दूसरे फेज की नामांकन सभाओं में जाएंगे स्टार प्रचारक
प्रदेश में अगले सप्ताह से स्टार प्रचारकों की सभाओं की शुरूआत होगी। अब तक की नामांकन सभाओं में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल बड़े नेता गए हैं। गोविंद सिंह डोटासरा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट और टीकाराम जूली अब तक पहले फेज की नामांकन सभाओं में गए हैं। अब दूसरे फेज की नामांकन सभाओं में दूसरे स्टार प्रचारक भी जाएंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
