✕
'अब सॉफ्टवेयर नहीं डाला जा सकता'
By EditorialPublished on
नई दिल्ली (एजेंसी)। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। भाजपा (BJP) ने मंडी से लोकसभा का टिकट दिया है।

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। भाजपा (BJP) ने मंडी से लोकसभा का टिकट दिया है। इसके बाद से उनका नाम कई नए-पुराने विवादों के चलते सुर्खियों में है। एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में पहुंचीं कंगना ने बताया कि वह राहुल गांधी के बारे में क्या सोचती हैं। साथ ही 2014 में आजादी मिलने वाले बयान पर भी बोलीं। कंगना ने टाइम्स नाउ नवभारत की समिट में कहा कि उन्हें राहुल गांधी की बातें समझ ही नहीं आतीं। वह किसानों की बात करते हैं चांद पर निकल जाते हैं। उनके अंदर वो अलाइनमेंट नहीं है। बाद में सॉफ्टवेयर नहीं डाला जा सकता वो डाउनलोड होकर ऊपर से आता है। जो आप चाहते हैं कि वो बने, वो इंसान नहीं बना सकता।
Next Story
Related News
X

