supriya and kangna ranaut
लखनऊ (एजेंसी)। कांग्रेस (Congress) प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) लड़ने पर ग्रहण लग गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद सुप्रिया श्रीनेत को टिकट नहीं दिया गया है। कांग्रेस ने बुधवार को अपने प्रत्याशियों की आठवीं लिस्ट जारी की जिसमें सुप्रिया श्रीनेत का नाम नहीं था। सुप्रिया यूपी की महाराजगंज सीट से चुनाव लड़ने वाली थीं। अब उनकी जगह कांग्रेस ने वीरेंद्र चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है कि सुप्रिया श्रीनेत ने महाराजगंज सीट से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी उनका टिकट तय माना जा रहा था, लेकिन टिकट घोषणा से पहले सुप्रिया श्रीनेत ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से कंगना रनौत को लेकर बेहद अमर्यादित पोस्ट लिख दी। जिसके बाद भाजपा ने इसे मुद्दा बनाते हुए महिला सम्मान से जोड़ दिया। अब कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने डैमेज कंट्रोल करते हुए सुप्रिया श्रीनेत को टिकट नहीं दिया।
Editorial

Editorial

Next Story