✕
शासनमाता की पुण्यतिथि मनायी
By EditorialPublished on
तेरापंथ महिला मंडल (Terapanth Mahila Mandal) डोंबिवली (Dombivali) ने शासनमाता साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा की द्वितीय पुण्यतिथि मुनि कमल कुमार आदि ठाणा 4 के सानिध्य में आयोजित की। मुनि कमलकुमार ने कहा कि साध्वी कनकप्रभा ने धर्मसंघ के लिए बहुत काम किया। उनकी वत्सलता, गुरुभक्ति, विनम्रता सराहनीय है।

x

मुंबई । तेरापंथ महिला मंडल (Terapanth Mahila Mandal) डोंबिवली (Dombivali) ने शासनमाता साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा की द्वितीय पुण्यतिथि मुनि कमल कुमार आदि ठाणा 4 के सानिध्य में आयोजित की। मुनि कमलकुमार ने कहा कि साध्वी कनकप्रभा ने धर्मसंघ के लिए बहुत काम किया। उनकी वत्सलता, गुरुभक्ति, विनम्रता सराहनीय है। आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) ने उन्हें असाधारण साध्वीप्रमुखा से अलंकृत किया। इस अवसर पर सामयिक की पचरंगी, उपवास किये गए। कन्यामंडल, किशोरमंडल, ज्ञानशाला के बच्चों ने सामूहिक जाप किया। जूली मेहता, सभा, युवक परिषद, महिला मंडल के पदाधिकारियों ने जप अनुष्ठान में भाग लिया। महिला मंडल अध्यक्ष सीमा कोठारी, मंत्री अनिता धाकड आदि उपस्थित थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
