✕
कांदिवली में होली चातुर्मास का आयोजन
By EditorialPublished on
शासनश्री साध्वी विद्यावती द्वितीय एवं साध्वी पुण्ययशा के सानिध्य में तेरापंथ भवन कांदिवली (kandivali) में होली चातुर्मास (Holi Chaturmas) आयोजित किया गया। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन (Tulsi Mahapragya Foundation) के अध्यक्ष विनोद बोहरा ने बताया कि साध्वीवृंद के नमस्कार महामंत्र से आगाज हुआ। शासनमाता साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा की द्वितीय पुण्यतिथि पर सामूहिक जप हुआ।

x

मुंबई । शासनश्री साध्वी विद्यावती द्वितीय एवं साध्वी पुण्ययशा के सानिध्य में तेरापंथ भवन कांदिवली (kandivali) में होली चातुर्मास (Holi Chaturmas) आयोजित किया गया। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन (Tulsi Mahapragya Foundation) के अध्यक्ष विनोद बोहरा ने बताया कि साध्वीवृंद के नमस्कार महामंत्र से आगाज हुआ। शासनमाता साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा की द्वितीय पुण्यतिथि पर सामूहिक जप हुआ। कांदिवली सभा अध्यक्ष पारसमल दुगड ने ध्यान प्रयोग करवाया। फाउंडेशन महामंत्री मनीष कोठारी ने स्वागत किया। सहमंत्री प्रकाश धाकड़, भगवतीलाल बागरेचा, कांदिवली युवक परिषद् अध्यक्ष नवनीत कच्छारा, रुपचंद दुगड़ ने विचार रखे। साध्वी पुण्ययशा ने नमस्कार महामंत्र के रंगों पर एवं केंद्रों पर प्रकाश डाला। साध्वी प्रेरणाश्री, साध्वी मृदुयशा, साध्वी विनीतयशा, साध्वी वर्धमानयशा, साध्वी ऋद्धियशा एवं साध्वी बोधिप्रभा ने गीत का संगान किया। कोषाध्यक्ष संजय बडोला के अनुसार साध्वी विद्यावती ने होली पर कहा कि कषाय पर नियंत्रण करने वाला अपने कर्मों का दहन कर देता है। ज्ञानार्थियों ने सुंदर प्रस्तुति दी। कन्या मंडल ने नूतन लोढा द्वारा तैयार नाटक प्रस्तुत कर रंगों की महत्ता पर जोर दिया। संचालन साध्वी प्रियंवदा ने किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
