✕
उड़ान का हास्य कवि सम्मेलन सफल रहा
By EditorialPublished on
उड़ान संस्था (Udaan organization) द्वारा पंच कल्याणक महापूजा (Kalyanak Mahapuja) एवं हास्य कवि सम्मेलन ( haasy kavi sammelan) का आयोजन आजाद मैदान (Azad Maidan) मुंबई (Mumbai) में किया गया। संयोजक सुरेश हिंसावत ने बताया कि महापूजा का लाभ रेखाबेन कान्तिलाल शाहा परिवार ने लिया। संचालक युगराज जैन की हँसी के फव्वारों एवं जन सैलाब के तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पारस गुंदेचा, आमंत्रित कवियों एवं अतिथियों ने माँ सरस्वती की छवि के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का आगाज किया। आमंत्रित कवि वेदप्रसाद वाजपेयी, प्रताप

x
मुंबई। उड़ान संस्था (Udaan organization) द्वारा पंच कल्याणक महापूजा (Kalyanak Mahapuja) एवं हास्य कवि सम्मेलन ( haasy kavi sammelan) का आयोजन आजाद मैदान (Azad Maidan) मुंबई (Mumbai) में किया गया। संयोजक सुरेश हिंसावत ने बताया कि महापूजा का लाभ रेखाबेन कान्तिलाल शाहा परिवार ने लिया। संचालक युगराज जैन की हँसी के फव्वारों एवं जन सैलाब के तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पारस गुंदेचा, आमंत्रित कवियों एवं अतिथियों ने माँ सरस्वती की छवि के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का आगाज किया। आमंत्रित कवि वेदप्रसाद वाजपेयी, प्रताप फौजदार, बलवंत बल्लू जैन, सुरेश मिश्र, दिनेश दिग्गज, मुन्ना बैटरी, कवयित्री तबस्सुम राणा, युगराज जैन के संचालन में कवियों ने हास्य व्यंग्य,औज रस, वीर रस, श्रंगार रस, चुटकुले कविता पढ़कर श्रोतागणों को आनंदित कर दिया।
संस्था द्वारा 2023 उड़ान रत्न अवार्ड मंजू लोढा को प्रदान किया गया। कवि सम्मेलन सहयोगी केवलचंद पुखराज रतनपरिया चौहान के साथ मुख्य अतिथि महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, केबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढा, सांसद अरविंद सावंत, विधायक राज के. पुरोहित, नगरसेवक आकाश पुरोहित, वरकाणा तीर्थधाम अध्यक्ष रमेश कोठारी, नरेन्द्र हीरावत, चंद्रशेखर पालीवाल, कुसुम राणावत, पारस गुंदेचा, राजेन्द्र चतुर्वेदी, खुशवंत जैन, सुमेरमल जैन, अमृतलाल कटारिया, ललित कोठारी, किशोर खाबिया, पवन अग्रवाल, कैलाश वर्मा, राजीव जैन, दिलीप परमार के साथ अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया। अध्यक्ष युगराज जैन ने संस्था के पदाधिकारियों एवं जनसैलाब का आभार व्यक्त किया। संचालन भरत कोठारी ने किया। कार्यक्रम सफल बनाने संस्थाध्यक्ष युगराज जैन, संयोजक सुरेश जैन, सहसंयोजक सोहनलाल परमार, उपाध्यक्ष गणपत कोठारी, उपाध्यक्ष नरेश लोढा, उपाध्यक्ष भरत कोठारी, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश फौलामुथा, सुरेश मेहता, निर्मल टीकमगढ़़, संजयराजा जैन, सुरेश लोढा, संजय कांकरिया, मनोज जैन, रमेश धाकड़, सी. सी. डांगी, रणजीत लोढ़ा, शांतिलाल पुनमिया, ताराचंद बोराणा एवं समस्त सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
